bell-icon-header
क्रिकेट

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने नाता तोड़ा तो रिकी पोंटिंग बने पंजाब किंग्स के नए कोच, PBKS ने 7 साल में बदले 6 कोच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने अपना नया कोच बनाया है।

नई दिल्लीSep 18, 2024 / 03:22 pm

Siddharth Rai

Ricky Ponting, Head Coach Punjab Kings: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक बड़ा दाव खेला है। फ्रेंचाईजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अपना नया कोच नियुक्त किया है। पोंटिंग साल 2018 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच थे। लेकिन पिछले कुछ सीजन में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते कुछ महीने पहले दिल्ली ने उनसे नाता तोड़ा दिया।
पंजाब किंग्स ने एक ट्वीट कर हिंट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि पोंटिंग ही उनके अगले हैड कोच होंगे। पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर वनडे वर्ल्ड कप, स्प्रिंग, को-को बुरा का बल्ला और पुल की तस्वीर शेयर की है। पंजाब किंग्स ने पिछले 7 साल में अपने 6 कोच बदले हैं। पोंटिंग पंजाब के पिछले 7 साल में छठे कोच होंगे। पिछले सीजन शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम प्लेऑफ की रेस में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
पोंटिंग 2013 में पहली बार बतौर कोच मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने इस साल पहला खिताब भी जीता था। इसके बाद वे 2016 तक मुंबई इंडियंस के साथ बने रहे। साल 2018 में पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने। इस दौरान दिल्ली की टीम 2019, 2020 और 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी।
IPL 2024 में पंजाब किंग्स की टीम 10 अंको के साथ (-0.353) तालिका में 9वें स्थान पर रही थी। यह लगातार 10वां ऐसा सीजन रहा, जिसमें टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। विशेष रूप से 2014 में आखिरी बार पंजाब लीग स्टेज से आगे बढ़ी थी। उस सीजन में जॉर्ज बेली की कप्तानी में टीम उपविजेता रही थी। इसके अलावा 2008 में पंजाब की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने नाता तोड़ा तो रिकी पोंटिंग बने पंजाब किंग्स के नए कोच, PBKS ने 7 साल में बदले 6 कोच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.