IPL 2022 में धोनी ने छोड़ दी थी कप्तानी
साल 2022 आईपीएल शुरू होने से चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। लेकिन जडेजा ने सीजन के बीच में ही अपना पद छोड़ दिया। जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर धोनी ने कप्तान का पद संभाला और उस समय से अब तक यानी आईपीएल 2023 में फिर धोनी CSK के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स 9 बार फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि 4 बार इस टीम ने खिताब अपने नाम किया है।
आध्यात्मिक हुए विराट कोहली, नए टैटू में दिखी इसकी झलक
धोनी के मन की बात धोनी हीं जाने – जडेजा सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स से था। मैच से पहले टॉक शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप धोनी के बेहद करीबी हैं, क्या आपको पता है कि धोनी आईपीएल से संन्यास कब लेंगे? इसका जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसके बारे में मैं दावे से कह सकता हूं कि यह सिर्फ माही भाई को ही पता होगा की वह कब सन्यास लेंगे।
जडेजा ने कहा की माही भाई एक और सीजन खेल रहे हैं। चेन्नई या पूरे देश में उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है यह तो सबको पता है। प्रशंसकों के लिए भी चेन्नई में धोनी को देखने का एक बड़ा अवसर है। 2018 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद की एक याद का जिक्र करते हुए जडेजा ने कहा जब हम ट्रॉफी लेकर चेन्नई गए। तब वहां के लोग खुशी से रो रहे थे। क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि एमएस धोनी फिर से सीएसके के लिए चेन्नई में खेलते हुए दिखेंगे। दर्शकों का धोनी के लिए लगाव अद्भुत है।
World Cup 2011 की यादों को सहेजने के लिए बनेगा विजय स्मारक, धोनी करेंगे उद्घाटन
ipl 2023 की शुरुआत चेन्नई के लिए अच्छी नहीं रही। पहले ही मैच में चेन्नई को गुजरात के हाथों हार मिली थी। लेकिन कल सोमवार को हुए दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से हराया और इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले में धोनी फॉर्म में दिखे हैं। आगामी होने वाले मैचों के लिए धोनी के चाहने वाले उनसे धुआंधार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।