scriptअब इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कई क्रिकेटर बने मेहमान | lucknow super giants player prerak mankad married with kinjal many cricketers attend weeding | Patrika News
क्रिकेट

अब इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कई क्रिकेटर बने मेहमान

Prerak Mankad Marriage: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्‍सा रहे प्रेरक मांकड़ भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रेरक माकड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड किंजल से शादी रचाई है। दोनों की दोस्‍तों के साथ शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नई दिल्लीJul 17, 2024 / 10:56 am

lokesh verma

Prerak Mankad Marriage
Prerak Mankad Marriage: शादी का सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में जहां भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने शादी की थी। वहीं, अब आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्‍सा रहे प्रेरक मांकड़ भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रेरक माकड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड किंजल से शादी रचाई है। दोनों की दोस्‍तों के साथ शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटों को लखनऊ सुपर जायंट्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्‍ट करते हुए नवविवाहित जोड़े को बधाई दी गई है। इस फोटो में कई क्रिकेटर भी नजर आए रहे हैं।

ये क्रिकेटर पहुंचे शादी में

लखनऊ सुपर जायट्स अपने एक्‍स अकाउंट से प्रेरक माकड़ की शादी की जो फोटो शेयर की है, उसमें लखनऊ के स्टार युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और यश ठाकुर के साथ पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जितेश शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मयंक यादव सूट पहने तो अन्‍य खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं।

प्रेरक ने 2022 में किया था आईपीएल डेब्यू

प्रेरक मांकड़ ने अपन आईपीएल डेब्‍यू 2022 में पंजाब किंग्स के लिए किया था। इसके बाद आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ लिया था। आईपीएल 2024 में भी वह एलएसजी का हिस्सा थे। हालांकि इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। अभी तक वह आईपीएल में सिर्फ 6 मैच खेले हैं, एक 2022 में पंजाब के लिए और पांच एलएसजी के लिए 2023 में, जिसमें उनके बल्‍ले से एक शतक भी आया था।
यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान, एंडरसन की जगह मार्क वुड की वापसी

सौराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन

बता दें कि प्रेरक घरेलू क्रिकेट सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 54 प्रथम श्रेणी, 60 लिस्ट-ए और 47 टी20 मैच खेले हैं। प्रथम श्रेणी की 87 पारियों में प्रेरक ने 33.03 की औसत से 2511 रन के साथ 49 विकेट भी चटकाए हैं। लिस्ट-ए की 53 पारियों में 35.46 के औसत से 1667 रन और 48 विकेट हासिल किए हैं। जबकि टी20 की 42 पारियों में 30.31 के औसत से 970 रन और 22 विकेट लिए हैं।

Hindi News/ Sports / Cricket News / अब इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कई क्रिकेटर बने मेहमान

ट्रेंडिंग वीडियो