bell-icon-header
क्रिकेट

पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद अब IPL में रचा इतिहास, हैरी ब्रूक पड़े रिंकू और राणा पर भारी

Harry Brook : आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पहला शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। हैरी ब्रूक के बल्‍ले से 55 गेंदों पर आया ये नाबाद शतक रिंकू सिंह और नीतीश राणा की तूफानी पारियों पर भी भारी पड़ा है। बता दें कि हैरी ने मिनी ऑक्‍शन से पहले पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा था।

Apr 15, 2023 / 08:51 am

lokesh verma

पाकिस्तानी में तबाही मचाने के बाद अब IPL में रचा इतिहास।

Harry Brook : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मैच में न केवल आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा स्कोर बना, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे प्लेयर हैरी ब्रूक के बल्‍ले से इस टूर्नामेंट का पहला शतक भी निकला। हैरी ब्रूक के बल्‍ले से 55 गेंदों पर आया ये नाबाद शतक रिंकू सिंह और नीतीश राणा की तूफानी पारियों पर भी भारी पड़ा है। हैरी के इस शतक की बदौलत हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की है। बता दें कि हैरी ब्रूक पाकिस्तान में भी तबाही मचा चुके हैं।
हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक छोर को अंत तक संभाले रखा। जबकि दूसरे छोर से एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। हैरी ब्रूक ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और उनकी जमकर पिटाई की।

हैरी ने अपने पहले 50 रन 32 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के लगाकर पूरे किए। इसके बाद उन्होंने 55 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्के के साथ शतक लगाते हुए टीम का स्‍कोर 228 तक पहुंचा दिया।

हैदराबाद ने मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक पहले बल्लेबाज बने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने मिनी ऑक्शन के दौरान हैरी ब्रूक 13.25 करोड़ की अपनी सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा था। बता दें किया मिनी ऑक्शन से ठीक पहले हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के दौरे पर जमकर रन बनाए थे। इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ी रकम खर्च की थी।

यह भी पढ़ें

CSK को लगा सबसे बड़ा झटका! धोनी भी हुए इंजर्ड, कोच फ्लेमिंग ने दिया अपडेट



पाकिस्तान में इस तरह मचाई थी तबाही

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3 मैच की 5 पारियों में 93.60 के औसत से कुल 468 रन बनाए थे, जिसमें उनके 3 शतक भी शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 रन था। इसके अलावा पाकिस्तान में सात टी20 मैचों में 79 के औसत से हैरी ब्रूक 238 रन बनाए हैं। इसमें उनकी 81 रन की नाबाद पारी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

भारतीय नहीं, इस विदेशी खिलाड़ी को हरभजन सिंह ने बताया वर्ल्‍ड का नंबर 1 बल्लेबाज

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद अब IPL में रचा इतिहास, हैरी ब्रूक पड़े रिंकू और राणा पर भारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.