इरफान पठान की इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। पठान ने 8 साल बाद पहली बार अपनी पत्नी का चेहरा दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा… आखिरकार चेहरा दिखा दिया पहली बार.. बधाई हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा… एक बार उनका ड्रेसिंग सेंस को देखें कितनी एलिगेंट लग रही हैं… माशा अल्लाह। एक अन्य ने लिखा वह कितनी खूबसूरत हैं।
पहली बार फैंस को हुए चेहरे के दीदार
बता दें कि इरफान पठान की पत्नी सफा बेग अब तक सिर्फ हिजाब पहने ही नजर आई हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर जो भी उनके फोटो सामने आए उनमें वह चेहारा छिपाते या फिर हिजाब में ही नजर आई हैं। लेकिन, इरफान पठान ने अब उनका पहली बार चेहरा दिखाया है तो फैंस भी उनकी खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं।
मॉडल रह चुकी हैं सफा बेग
इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की बात करें तो वह पूर्व में मॉडल रह चुकी हैं। 2016 में इरफान पठान ने सफा बेग के साथ मक्का में निकाह किया था। उस दौरान उस शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब दोनों का एक बेटा भी है।