bell-icon-header
क्रिकेट

Irani Cup 2024 Live Streaming: कल से मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेलक जाएगा ईरानी कप, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Irani Cup 2024, when and where to watch: ईरानी कप 2024 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

नई दिल्लीSep 30, 2024 / 12:59 pm

Siddharth Rai

Irani Cup 2024 Live Streaming: ईरानी कप 2024 रणजी ट्रॉफी की विजेता मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के अटल बिहारी बाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। ऐसे में एक बार फिर यह भारतीय दिग्गज मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देगा। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। तो आइए जानते हैं कि आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं यह मुक़ाबला।
Irani Cup 2024: कब खेला जाएगा मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मैच?
मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप का यह मुक़ाबला 1 अक्टूबर यानि मंगलवार से खेला जाएगा।

Irani Cup 2024: कहां खेला जाएगा मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मैच?
मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप का यह मुक़ाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
Irani Cup 2024: कब शुरू होगा मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मैच?
मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप का यह मुक़ाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 8.30 बजे होगा।
Irani Cup 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे जिम्बाब्वे vs भारत टी20 सीरीज के मुक़ाबले?
मुंबई vs रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
Irani Cup 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
Irani Cup 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा ऐपपर इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में सोनी लिव एप इंस्टॉल करके फ्री में मैच देख सकते हैं।
ईरानी कप के लिए दोनों टीमें:
रेस्ट ऑफ इंडिया:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.
मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर , मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान और रॉयस्टन डायस

Hindi News / Sports / Cricket News / Irani Cup 2024 Live Streaming: कल से मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेलक जाएगा ईरानी कप, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.