bell-icon-header
क्रिकेट

IPL Auction 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, कोहली-धोनी को भी पछाड़ा

IPL Auction 2024: ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। उन्‍हें सनराइजर्स ने पूरे 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

Dec 19, 2023 / 02:33 pm

lokesh verma

IPL 2024 Auction Updates: आईपीएल 2024 के लिए आज दुबई में खिलाडि़यों को खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है। नीलामी में 119 विदेशी खिलाडि़यों समेत कुल 333 खिलाडि़यों पर बोली लगाई जा रही है। ऑस्‍ट्रेलियन दिग्‍गज स्‍टीव स्मिथ जहां अनसोल्‍ड रह गए हैं तो वहीं ऑस्‍ट्रेलियन कप्‍तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने भारतीय पूर्व कप्‍तान विराट कोहली और एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। उन्‍हें सनराइजर्स ने पूरे 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि इससे पहले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन थे, जिन्‍हें पंजाब किंग्‍स ने 18.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा गया था।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुई होड़

पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच लड़ाई चली। लेकिन, बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल को गए और उनका प्राइज़ 20 करोड़ के पार ले गए। अंत में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2024 के ऑक्‍शन में अब तक सोल्‍ड और अनसोल्‍ड प्‍लेयर्स

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा।
रोवमैन पॉवेल को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 7.4 करोड़ में खरीदा।

हैरी ब्रूक को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 4.0 करोड़ में खरीदा।

ट्रेविस हेड को सनराजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ में खरीदा।

राइली रूसो अनसोल्‍ड
करूण नायर अनसोल्‍ड

स्‍टीव स्मिथ अनसोल्‍ड

मनीष पांडे बेस अनसोल्‍ड

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL Auction 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, कोहली-धोनी को भी पछाड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.