bell-icon-header
क्रिकेट

IPL Auction 2024: पैट कमिंस को पछाड़ मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने में बिके

IPL Auction 2024 Updates: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्‍शन में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने धूम मचा दी है। ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस को जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, मिचेल स्‍टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है।

Dec 19, 2023 / 04:01 pm

lokesh verma

IPL Auction 2024 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्‍शन में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने धूम मचा दी है। ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस को जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, मिचेल स्‍टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। इस तरह आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्‍टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि यह 8 साल बाद है, जब मिचेल स्‍टार्क ने इतनी धमाकेदार वापसी की है।

बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्‍शन में इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन कुछ ही देर में मिचेल स्‍टार्क ने बाजी पूरी तरह से पलट दी है। सनराइजर्स ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़ी 24.75 करोड़ की बोली लगाकर मिचेल स्‍टार्क को खरीदा है।

मिचेल को खरीदने के लिए इन टीमों में दिखी होड़

आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार्क को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिंडिग शुरू हुई। इसके बाद मुंबई ने हाथ पीछे खींच लिए और फिर कोलकाता की एंट्री हुई। कोलकाता के बाद गुजरात ने भी बोली लगाई।

इसके बाद गुजरात और कोलकाता के बीच स्टार्क के लिए जमकर बोली लगाई और ये बाली पैट कमिंस के 20.50 करोड़ से भी आगे निकल गई। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL Auction 2024: पैट कमिंस को पछाड़ मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने में बिके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.