bell-icon-header
क्रिकेट

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर, कप्तान ऋषभ पंत हो गए भावुक, कह दी दिल की बात

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का 14 मैचों में 14 अंकों के साथ प्लेऑफ से पहले सीजन खत्म हो गया, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने अपने सपोटर्स और फैंस के लिए खास मैसेज शेयर किया।

नई दिल्लीMay 17, 2024 / 05:44 pm

Vivek Kumar Singh

Delhi Capitals in IPL 2024: आईपीएल 2024 में गुरुवार को जैसे ही सनराइजर्स ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया, दिल्ली कैपिटल्स का पत्ता कट गया। डीसी ने 14 मैचों के बाद 14 अंक हासिल किए और अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। ऋषभ पंत पर इस सीजन ज्यादातर फैंस की नजरे थी, क्योंकि वह कार एक्सिडेंट के बाद पहली बार मैदान पर उतरे थे।

Rishabh Pant ने 13 मैचों में बनाए 446 रन

दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिकवरी के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने इस सीजन में 13 आईपीएल मैचों में 446 रन बनाए। आईपीएल 2024 में पंत की बल्लेबाजी क्षमता ने उन्हें आगामी 2024 टी20 विश्व कप के लिए भारत की मुख्य 15 सदस्यीय टीम में उनके दो विकेटकीपर विकल्पों में से एक के रूप में स्थान दिलाया है। पंत ने इंस्टाग्रान पर लिखा, “इतने लंबे समय के बाद मैदान पर वापस आना अद्भुत लग रहा है! इसमें भूमिका निभाने वाले हर किसी के लिए जितना आभार व्यक्त करूं, वो कम है! फैंस के निरंतर प्यार और स्नेह के बिना यह संभव नहीं हो पाता।”
पंत ने ये भी लिखा, “जो मुझे पसंद है उसे दोबारा करने के लिए मैं रोमांचित हूं। आगे जो होने वाला है उसके लिए उत्साहित हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने और और यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।” दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना अंतिम लीग गेम जीतकर सात जीत और सात हार के साथ लीग का समापन किया।
ये भी पढ़ें: बारिश ही तोड़ देगी RCB के प्लेऑफ का सपना? मौसम का हाल देख बेंगलुरु के फैंस परेशान

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर, कप्तान ऋषभ पंत हो गए भावुक, कह दी दिल की बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.