scriptT20 World Cup women: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, जानें कब खेला जाएगा मुक़ाबला | ICC Announce Schedule For Women T20 World Cup 2024 India And Pakistan In Same Group | Patrika News
क्रिकेट

T20 World Cup women: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, जानें कब खेला जाएगा मुक़ाबला

टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। 18 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुक़ाबले खेले जाएंगे।

नई दिल्लीMay 05, 2024 / 02:47 pm

Siddharth Rai

Women T20 World Cup, full Schedule: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। जिसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। बांग्लादेश में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अक्टूबर को होगी और इसका फाइनल 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। 18 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुक़ाबले खेले जाएंगे। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। सभी मुक़ाबले ढाका और सिलहट में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रहेगा।

किस ग्रुप में कौन सी टीम
ग्रुप एः ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1
ग्रुप बीः दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

पुरुष वर्ल्ड कप की तरह इसमें भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और क्वालिफायर-1 में जगह बनाने वाली टीम हैं। भारत चार अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं 6 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। फिर 9 अक्टूबर को वह क्वालिफायर-1 से भिड़ेगी। वहीं आखिरी ग्रुप मुक़ाबला भारत छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 13 अक्टूबर को खेलेगी।

महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर-2, ढाका 
17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

Hindi News/ Sports / Cricket News / T20 World Cup women: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, जानें कब खेला जाएगा मुक़ाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो