bell-icon-header
क्रिकेट

मुंबई इंडियंस में वापसी कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, पहला बयान आया सामने

Hardik Pandya Joins Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस को 2022 में आईपीएल का खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापसी करने पर बेहद भावुक नजर आए।

Nov 27, 2023 / 04:37 pm

lokesh verma

Hardik Pandya Joins Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस की दो साल तक अगुवाई करते हुए एक बार विजेता और एक बार उपविजेता बनाने वाले हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। हाईवोल्‍टेज ड्रामे के बाद आखिरकार कैश डील के साथ गुजरात टाइटंस को छोड़ वह एमआई में लौटे हैं। पांड्या ने 2015 में एमआई के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2022 के आईपीएल ऑक्शन से पूर्व गुजरात टाइटंस का दामन थामा और डेब्‍यूटंट गुजरात टाइटंस खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। अब फिर से मुंबई इंडियंस में वापसी कर वह बेहद भावुक नजर आए हैं। आइये जानते हैं वापसी के अपने पहले बयान में उन्‍होंने क्‍या कहा है?

हार्दिक पांड्या ने आज सोमवार को एक्स पर एक भावुक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में 2015 आईपीएल नीलामी की फुटेज भी है, जब मुंबई ने उन्‍हें महज 10 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने वीडियो के साथ पोस्‍ट में लिखा कि बहुत सारी शानदार यादें वापस लौट आई हैं। मुंबई, वानखेड़े, पलटन वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
https://twitter.com/hashtag/OneFamily?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एमआई की जर्सी पहन मुस्‍कुराए पांड्या

हार्दिक पांड्या ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्‍ट में वह फिर से मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ पोस्‍ट में दिल वाली इमोजी के साथ लिखा है… होम, एमआई होम।
https://twitter.com/hardikpandya7/status/1729051539283865924?ref_src=twsrc%5Etfw

मुंबई 15 करोड़ के भुगतान के साथ कैमरून ग्रीन को किया कुर्बान

बता दें कि रविवार को शाम पांच बजे रिटेंशन विंडो बंद होने और गुजरात के रिटेन खिलाडि़यों की सूची में हार्दिक का नाम देख सभी हैरान रह गए। क्‍योंकि पांड्या के एमआई में जाने की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी। बाद में पता चला कि कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ। एमआई ने गुजरात टाइंटस को 15 करोड़ का भुगतान करने के साथ ही 17.5 करोड़ के कैमरून ग्रीन को कुर्बान कर दिया। ग्रीन का एमआई ने आरसीबी से कैश ऑन ट्रेड किया।

Hindi News / Sports / Cricket News / मुंबई इंडियंस में वापसी कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, पहला बयान आया सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.