bell-icon-header
क्रिकेट

ओली पोप ने शतक जड़ बनाया ये महारिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs SL 3rd Test: ओली पोप श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्‍ट में शतक जड़ इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही अब वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्‍होंने 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक जड़े हैं।

नई दिल्लीSep 07, 2024 / 10:15 am

lokesh verma

ENG vs SL 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में शतक जड़ते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ओली पोप का टेस्ट क्रिकेट में ये 7वां शतक है। इस शतक के साथ ही अब वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्‍होंने 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्‍ट शतक जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्‍ट से पहले उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ी थी पहली सेंचुरी

ओली पोप के टेस्ट शतकों की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जनवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ी थी। उस दौरान उन्‍होंने 135 रनों की नाबाद शानदार शतकीय पारी खेली थी। ओली के टेस्‍ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन है, जो उन्‍होंने जून 2023 में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी, यह उनके करियर का एकमात्र टेस्ट शतक भी है।

ओली पोप ने इन देशों के खिलाफ जड़े टेस्ट शतक

135* बनाम दक्षिण अफ्रीका

145 बनाम न्यूजीलैंड

108 बनाम पाकिस्तान

205 बनाम आयरलैंड

196 बनाम भारत

121 बनाम वेस्टइंडीज
103* बनाम श्रीलंका

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया को Tटी20 वर्ल्‍ड कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ अब बने इस टीम के हेड कोच

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टेस्ट का का हाल

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन स्‍टंप तक 3 विकेट खोकर 221 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं। ओली पोप 103 और हैरी ब्रूक 8 रन पर नाबाद हैं। खराब रोशनी के चलते पहले दिन मैच में 44.1 ओवर ही फेंके जा सके। बेन डकेट 86 रन, डेनियल लारेंस 05 और जो रूट 13 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने दो विकेट अपने नाम किए हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / ओली पोप ने शतक जड़ बनाया ये महारिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.