1) रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर इस बार बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। एशिया कप में रोहित शर्मा ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। अगर रोहित शर्मा टीम को अच्छी शुरूआत दिलाएंगे तो हर मुकाबले में भारत की जीत हो सकती है। टी-20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के आंकड़े भी बहुत ही जबरदस्त है। टी20 के 132 मुकाबलों में रोहित शर्मा अब तक 3487 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.26 का रहता है।

2) हार्दिक पांड्या
अगर टीम इंडिया को एशिया कप जीतना है तो फिर हार्दिक पांड्या को अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन करना जरूरी होगा। IPL 2022 के बाद से गजब की फॉर्म में पांड्या चल रहे हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जबरदस्त दम उन्होंने दिखाया है। अगर वो चल गए तो फिर एशिया कप की ट्राफी भारत के पास ही आएगी। पांड्या ने अभी तक 67 टी-20 में 834 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो 50 विकेट भी ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें
Asia Cup 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली ने बाबर आजम से की मुलाकात
3) सूर्यकुमार यादव
मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। इस बार उनके ऊपर बड़ा दारोमदार रहेगा। अगर वो मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाएंगे तो फिर भारत का हर मैच जीतना तय होगा। सूर्यकुमार ये काम पहले भी कर चुके हैं। टी-20 में हमेशा उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। सूर्यकुमार अपना पहला एशिया कप यादगार बनाना चाहेंगे। अभी तक टीम इंडिया के लिए वो 23 मैचों में 672 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने एक जबरदस्त सेंचुरी भी उन्होंने लगाई थी।
यह भी पढ़ें