bell-icon-header
क्रिकेट

Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ 26 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी ताबड़तोड़ पारी देखकर सभी हैरान रह गए। हांगकांग के गेंदबाजों को उन्होंने बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी को देखकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

Sep 01, 2022 / 07:45 am

Joshi Pankaj

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसी पारी खेली जो हमेशा सभी को याद रहेगी। शायद ये पारी देखकर सभी हैरान रह गए होंगे। सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलकर बवाल मचा दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 सिक्स लगाए। उनका स्ट्राइक रेट देखकर तो आप चौंक जाएंगे। 261.54 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने ये रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 ही रन बना पाए थे। प्लेइंग इलेवन में उनके होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। अब उन्होंने सभी के मुंह बंद करा दिए है। मैदान के चारों तरफ इस बार उन्होंने शॉट्स लगाए।
हांगकांग के गेंदबाजों की हालत हुई खराब

सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। वो जिस तरह के शॉट्स खेलते है ऐसा सिर्फ एबी डिविलियर्स किया करते थे। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से सूर्यकुमार की ये पारी जबरदस्त रही। टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ दो विकेट अपने जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार और विराट कोहली ने जिम्मा संभाला। ज्यादातर ऐसा रहा कि विराट कोहली सिर्फ सूर्यकुमार की पारी को देख रह थे।

पहली पारी खत्म होने के बाद सूर्यकुमार को शानदार अंदाज में विराट कोहली ने सर झुकाकर नमन किया। टीम इंडिया ने अंतिम सात ओवरों में 98 रन बनाए। इसमें सूर्यकुमार के रन ज्यादा थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सूर्यकुमार किस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। सूर्यकुमार का फॉर्म में वापसी करना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं।

यह भी पढ़ें

T-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

https://twitter.com/hashtag/BelieveInBlue?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


अंतिम ओवर में लगाए 4 सिक्स


सूर्यकुमार यादव का करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने बहुत प्रभावित किया है। कुछ महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में उन्होंने शतक जड़ा था। इस बार भी उन्होंने दिखा दिया कि वो मिडिल ऑर्डर की पूरी जिम्मेदारी अकेल ही संभाल सकते हैं। सूर्यकुमार की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार ने पारी के अंतिम ओवर में 26 रन बनाए। चार गगनचुंबी सिक्स उन्होंने लगाए।

यह भी पढ़ें

Asia Cup में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 2 खिलाड़ी

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ 26 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.