bell-icon-header
चूरू

Acharya Mahapragya NEWS- कटारिया ने पहले आचार्य महाप्रज्ञ की समाधि के किए दर्शन, फिर जयपुर हुए रवाना

चूरू. सरदारशहर. भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शनिवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर जाते समय कटारिया ने मेगा हाईवे पर स्थित आचार्य महाप्रज्ञ समाधि पर माथा टेका तथा आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन से संबंधित म्यूजियम का अवलोकन किया।

चूरूNov 13, 2022 / 01:15 pm

Vijay

Acharya Mahapragya NEWS- कटारिया ने पहले आचार्य महाप्रज्ञ की समाधि के किए दर्शन, फिर जयपुर हुए रवाना

आचार्य महाप्रज्ञ समाधि पर माथा टेका तथा आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन से संबंधित म्यूजियम का अवलोकन किया
चूरू. सरदारशहर. भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शनिवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर जाते समय कटारिया ने मेगा हाईवे पर स्थित आचार्य महाप्रज्ञ समाधि पर माथा टेका तथा आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन से संबंधित म्यूजियम का अवलोकन किया।
इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि वह यहां पहली बार आया हूं। उन्होंने अनुभव किया कि आचार्य महाप्रज्ञ में अंतर ज्ञान जिस प्रकार कई ऋषि, मुनियों में उपलब्ध होता है वैसा ही उनको उपलब्ध हुआ और वास्तव में उन्होंने उस ज्ञान का उपयोग समाज सुधार और संपूर्ण विश्व में शांति कैसे स्थापित हो, अपना मार्गदर्शन किया जो आज नहीं अनंत काल तक स्थाई रूप से लोगों का मार्गदर्शन करेगा। मैं सोचता हूं की म्यूजियम में आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन को जिस ढंग से प्रदर्शित किया है, उनका प्रयास बहुत सराहनीय है, उनके बचपन से लेकर और आचार्य पद विसर्जित तक उन सबको क्रमबद्ध दिखाया है वो निश्चित रूप से अगर व्यक्ति अपने आपको आगे बढ़ाना चाहे तो उसको स्वयं को ही अपने अंतध्र्यान में जाना पड़ेगा। यह आचार्य श्री ने अपने जीवन में चरितार्थ करके दिखाया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोरा चौधरी, पूर्व विधायक अशोक पींचा, पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, मदन ओझा, सत्यनारायण सारण, अशोक दूगड़, दीपक पींचा आदि उपस्थित थे।
छापर : संतों का हुआ अध्यात्मिक मिलन
चूरू. युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री जितेंद्र कुमार ठाणा – 5 का शनिवार को छापर में आगमन हुआ। सेवाकेंद्र में विराजित मुनिश्री पृथ्वीराज आदि संतों से उनका अध्यात्मिक मिलन हुआ। परस्पर खमतखामणा किए। इससे पूर्व मुनिश्री जितेंद्र कुमार का बीदासर स्थित समाधि केंद्र में साध्वीश्री अमितप्रभा, साध्वीश्री यशोमती, साध्वीश्री मंदीप्रभा, साध्वीश्री संघप्रभा, साध्वीश्री सुदर्शनाश्री आदि साध्वियों से अध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनिश्री ने सभी से सुखपृच्छा की। ज्ञातव्य है कि 09 नवंबर को मुनियों ने गंगाशहर से मंगल विहार किया था। पहले दिन 37 किमी, दूसरे दिन 38 किमी, तीसरे दिन लगभग 35 किमी और आज धर्मास से पुन: 35 किलोमीटर का प्रलंब विहार कर वह बीदासर, चाडवास होते हुए छापर पहुंचे। 14 नवंबर को मुनिश्री निम्बीजोधा में युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के दर्शन करेंगे एवं उनकी यात्रा में सम्मिलित होंगे। विहार सेवा में तेरापंथ समाज गंगाशहर के युवकों ने उत्साह से भाग लिया। विहार के दौरान दीपक बोथरा, अशोक महनोत, जितेंद्र पुगलिया, प्रवीण मालू, निखिल पारख, विनीत बोथरा, जयंत गोलछा की उपस्थिति रही।
मतदान केंद्रों पर वोटर कार्ड समस्याओं का निराकरण शिविर शुरू
सादुलपुर. मतदाता सूचियों मैं नाम जुड़वाने तथा वोटर कार्ड से संबंधित किसी अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए विधानसभा के बूथों पर फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। उपखंड अधिकारी व निर्वाचन सहायक अधिकारी रणजीत singh ने बताया कि आठ दिसंबर तक लगातार वार्ड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में है या नहीं की जांच कर सकेगा। यदि कोई गलती है तो सुधारने के लिए फार्म भरे जा सकते हैं। साथ ही नए वोटर कार्ड के लिए नए फार्म भी भरवाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, अथवा जन्म तिथि प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी तथा उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए तथा घर के किसी एक सदस्य का वोटर कार्ड की फोटो कॉपी भी जरूरी होगी। वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो फार्म नंबर 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे।

Hindi News / Churu / Acharya Mahapragya NEWS- कटारिया ने पहले आचार्य महाप्रज्ञ की समाधि के किए दर्शन, फिर जयपुर हुए रवाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.