मुस्कान खान ने कहा कि वर्तमान की राजनीति में केवल जाति व वर्ग के नाम पर वोट लिए जा रहे है। निष्पक्ष व ईमानदार महिला राजनीति में आकर देश में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकती है। माया कंवर ने कहा कि परिवार के लोगों को महिलाओं पर दृढ़ विश्वास कर उन्हें राजनीति में उतारना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाओं पर घर की चार दीवारी में रखा जाता है ऐसा नहीं कर महिलाओं को राजनीति में आगे लाना चाहिए।
हीरा सेन ने कहा कि राजनीति में जितना महत्व पुरुषों को दिया गया है उतना ही महत्व महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए। पूजा ने कहा कि महिलाओं को घर के कमरे में बंद नहीं कर उन्हें राजनीति में आगे लाकर खुद का व देश का विकास करने का मौका देना चाहिए। विचार गोष्ठी में पूनम ने कहा कि महिलाओं को केवल घर के काम में बांधकर नहीं रखकर राजनीति में आगे लाना चाहिए। वह भी देश के विकास में अपना योगदान दे सकती है।
डीम्पल ने कहा कि आज नारी
शक्ति हर काम पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वह किसी भी क्षेत्र मेें पुरुषों से कम नहीं है। हमें राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर उन्हें राजनीति में आगे लाना चाहिए। अंत में महिलाओं व युवतियों को स्वच्छ राजनीति की शपथ दिलाई गई। संचालन कर रहे बीएन राजोतिया ने भी राजनीति को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर रेखा जांगिड़, अंजनी गर्ग, माया कंवर, ट््ीवंकल शेखावत, प्रतिभा कंवर, संगीता राठौड़, संगीता दर्जी, प्रियंका राठौड़, पूनम कंवर, ममता कंवर, सुनीता कंवर, मनोज कंवर, पिंकी कंवर, मैना जांगिड़, अनिल सेन व सचिन जांगिड़ आदि मौजूद थे।