राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा है कि 22 जून से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आगामी परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रयास रहेगा कि सभी परिणाम उससे पहले ही घोषित हो जाएं।आचार संहिता खत्म होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड सबसे पहले 22 जून को 202 पद पर पर्यवेक्षक (महिला) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित कराएगा।
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे और उमीदवारों को इनमें से एक विकल्प का चयन करना जरूरी होगा।