bell-icon-header
छिंदवाड़ा

Education: साइबर क्राइम भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

शासकीय चांद कॉलेज में कार्यशाला का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ाDec 12, 2023 / 12:09 pm

ashish mishra

Education: साइबर क्राइम भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

छिंदवाड़ा. शासकीय चांद कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा सोमवार को ‘साइबर सुरक्षा-जानकारी ही बचाव’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ अभिलाष ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कहा कि हैकर्स द्वारा कंपनियों के महत्वपूर्ण व संवेदनशील डाटा की चोरी कर व्यावसायिक प्रक्रिया को बाधित करना ही साइबर क्राइम है। इसमें कंपनी की तुलना में हमलावर अपराध करने में अधिक अभिनव होता है। डाटा सुरक्षित रखने की प्रक्रियाओं में जरा सी असावधानी भारी नुकसान का कारण बनती है। ऋतुजा ने कहा कि सिर्फ बेहतर सुरक्षा उपाय ही साइबर हमलों की मात्रा व जटिलता को विफल करने में कारगर हो सकते हैं। हमें किसी भी संदिग्ध जानकारी को सावधानीपूर्वक चैक करना चाहिए। सूचना की वैधता व प्रामाणिकता की गहराई से जांच करके ही उसे प्रयोग में लाना चाहिए। भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि जटिल पासवर्ड व अलग खाते के लिए अलग यूजरनेम व पासवर्ड प्रयोग करना चाहिए। सूचना क्रांति के निरंतर विकास के साथ साइबर क्राइम के क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की छानबीन के लिए इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भविष्य में साइबर क्राइम सबसे ज्यादा खतरनाक अपराधों में एक होगा। साइबर सुरक्षा भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती में से एक है। यह कार्यशाला छात्रों के कॅरियर निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यशाला में प्रो. रजनी कवरेती, प्रो. सुरेखा तेलकर, डॉ. राजकुमार पहाड़े, प्रो. संतोष उसरेठे, प्रो. जीएल विश्वकर्मा सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

Hindi News / Chhindwara / Education: साइबर क्राइम भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.