bell-icon-header
छतरपुर

तेज आंधी के बाद हुई प्री-मानसून की बौछार से भीषण गर्मी से मिली राहत

बारिश की शुरूआत दोपहर 2.30 बजे आंधी के बाद हरपालपुर से हुई। उसके बाद धीरे-धीरे जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। पहले बादल छाए और फिर 3.30 बजे आंधी के बाद छतरपुर शहर में 20 मिनट झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली।

छतरपुरJun 18, 2024 / 11:20 am

Dharmendra Singh

छतरपुर शहर में बारिश

छतरपुर. सोमवार की सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मौसम में परिवर्तन होने लगा। पहले बादल छाए और फिर 3.30 बजे आंधी के बाद छतरपुर शहर में 20 मिनट झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। छतरपुर के अलावा, लवकुशनगर, बसारी तक बारिश हुई। बारिश की शुरूआत दोपहर 2.30 बजे आंधी के बाद हरपालपुर से हुई। उसके बाद धीरे-धीरे जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई।

आंधी में जामुन का पेड़ कार पर गिरा


सोमवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिस कारण सिटी कोतवाली थाना छतरपुर के अंदर लगा हुआ जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार व खंभा भी गिर गए। पेड़ कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी की कार एमपी 07 जेड सी 0519गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।

मानसून में देरी से बढ़ गई थी आफत


एक तरफ मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग चार से पांच दिन देरी से हो रही है। इसके चलते प्री-मानसून की गतिविधियां नभी नहीं होने से दो महीने से तपन झेल रहे लोग अब हलाकान होने लगे थे। हालांकि सोमवार की दोपहर बाद प्री-मानसून की बारिश ने राहत दी। पिछले तीन दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज से रहा था। दिन और रात का तापमान औसत से क्रमश: 6 व 3 डिग्री से अधिकत बढ़ा हुआ था। अब 19 तारीख के बाद मौसम में और बदलाव होगा, दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी रात का तापमान स्थिर रहेगा।

चार-पांच दिन की देरी


अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून कमजोर पड़ गया। इस वजह से मध्य प्रदेश में एंटी चार-पांच दिन देरी से चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने बालाघाट क्षेत्र से मानसून की एंट्री 19 से 20 तारीख के आसपास होगी। यही वही समय है, जब मानूसन भले ही बालाघाट से प्रवेश करें समूचे मध्य प्रदेश के तापमान में कमी आएगी, जो नगर का तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा था, वह 40-42 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा जिससे निश्चित तौर पर गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

लगातार पारा चढने से दिन रात सता रही थी गर्मी


अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास बना हुआ था। रात का पारा भी 31 डिग्री के ऊपर चल रहा था। इससे न दिन में चैन था, न ही रात में ही गर्मी से राहत मिल रही थी। ऊपर से उमस भरी गर्मी ने पेरशानी बढ़ा दी। पंखे और कूलर तो काम ही नहीं कर रहे थे। मौसम के कारण घबराहट, उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढऩे लगे।

Hindi News / Chhatarpur / तेज आंधी के बाद हुई प्री-मानसून की बौछार से भीषण गर्मी से मिली राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.