bell-icon-header
छतरपुर

MP Election 2023 : बड़ा मलहरा में 73.34 फीसदी वोटिंग, भाजपा के प्रद्युम्न सिंह और कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती के बीच मुकाबला

MP Election 2023 : उमा भारती के गढ़ बड़ा मलहरा सीट पर एक बार फिर भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी और कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती के बीच चुनावी मुकाबला…

छतरपुरNov 18, 2023 / 04:08 pm

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 53 बड़ा मलहरा सीट पर इस बार 73.34 फीसदी वोटिंग हुई है और मतदाताओं ने भाजपा व कांग्रेस के साथ ही चुनावी मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद इस बात का पता चलेगा कि इस बार जनता ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है।
भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी v/s कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती
बड़ा मलहरा सीट पर एक बार फिर दो पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला है। एक बार फिर भाजपा से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह लोधी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती पर भरोसा जताया है। करीब 3 साल पहले उपचुनाव में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह ने यहां से जीत दर्ज करते हुए साध्वी राम सिया भारती को ही 17 हजार 567 वोटों से हराया था। ऐसे में इस बार साध्वी के पास अपनी हार का बदला लेने का मौका है। यहां ये भी बता दें कि प्रद्युम्न सिंह लोधी पहले भाजपा में थे लेकिन फिर वो कांग्रेस में चले गए थे। इतना ही नहीं साल 2020 में कांग्रेस विधायक रहते हुए प्रद्युम्न ने भाजपा का फिर से हाथ थाम लिया था और विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण साल 2020 में बड़ा मलहरा सीट पर उपचुनाव हुए थे।
यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : क्या कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ले पाएंगे भाजपा के राकेश गिरी से पिछली हार का बदला ?



बड़ा मलहरा सीट
बड़ा मलहरा विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां 3 लाख 71 हजार 327 मतदाता है जिनमें 1 लाख 19 हजार 974 पुरुष और 1 लाख 3 हजार 541 महिला मतदाता हैं। बड़ा मलहरा सीट पर जातिगत समीकरण की बात की जाए तो यहां लोधी और यादव समाज के वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। विधानसभा में लोधी समाज के करीब 40 हजार और यादव समाज के करीब 30 हजार वोटर्स हैं।
यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : सबलगढ़ सीट पर बीजेपी की सरला के सामने हैं कांग्रेस के बैजनाथ, इस बार महा मुकाबला



पिछले दो चुनावों में मतदान का प्रतिशत

साल 2018- 72.13%
साल 2013- 68.41%

बड़ा मलहरा सीट का इतिहास
साल 2020 (उपचुनाव) – भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस की राम सिया भारती को 17 हजार 567 वोटों से हराया ।
साल 2018 – प्रद्युम्न सिंह लोधी (तब कांग्रेस उम्मीदवार) ने भाजपा की ललिता यादव को 15 हजार 779 वोटों से हराया।
साल 2013 – भाजपा की रेखा यादव ने कांग्रेस के कांग्रेस के तिलक सिंह लोधी को 1 हजार 514 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : विजयपुर सीट पर रोमांचक है मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने दिग्गजों को मैदान में उतारा



Hindi News / Chhatarpur / MP Election 2023 : बड़ा मलहरा में 73.34 फीसदी वोटिंग, भाजपा के प्रद्युम्न सिंह और कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती के बीच मुकाबला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.