script

मुख्यमंत्री समेत राज्य के अन्य नेताओं ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक

locationचेन्नईPublished: Aug 24, 2019 08:23:55 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन समेत राज्य के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री समेत राज्य के अन्य नेताओं ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक
चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन समेत राज्य के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा जेटली के निधन से मै काफी दुखी हूं और यह उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। वे बचपन से ही प्रसंशनीय कार्य करते थे और दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के नेता भी रहे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील होने के साथ ही वित्तमंत्री होने के दौरान उन्होंने गुड्स और सर्विस टैक्स की शुरूआत की। अपने गहन ज्ञान और संसदीय बहसों के दौरान भाषण देने के लिए वे जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्य नेताओं में से एक होने के साथ ही वित्त मंत्रालय समेत कई अन्य पोर्टफोलियोस पर जेटली ने पद भार संभाला था। जेटली का विपक्षी दल के नेताओं के साथ भी अच्छा संबंध था। उनके निधन से मै काफी दुखी हूं और उनके परिवार प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सौंदरराजन ने भी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए देश के लिए बड़ी क्षति बताई।

ट्रेंडिंग वीडियो