bell-icon-header
चेन्नई

उपनगरीय मार्ग पर चलेंगी 160 और ट्रेनें

उपनगरीय मार्ग पर चलेंगी 160 और ट्रेनें

चेन्नईJan 04, 2021 / 06:10 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

160 more trains to run on suburban lines

चेन्नई. उपनगरीय मार्ग पर 160 और अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की गई है। कोविड-19 के चलते उपनगरीय मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया गया था और अब धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
एमआरटीएस मार्ग पर वेलाचेरी से बीच मार्ग पर 29 सेवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आवडी एवं अरकोणम व बीच तक चलेंगी।
इन ट्रेनों का संचालन सोमवार से शनिवार तक किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
रेलवे एक दिन में पांच सौ ट्रेनें उपनगरीय मार्ग पर चला रहा है। फास्ट लोकल कुछ स्टेशनों पर रुकेगी। उपनगरीय मार्ग पर रेल सेवाओं में बढ़ोतरी से विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। यात्रियों की ओर से लगातार इन मार्गों पर रेल सेवाओं में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। इससे पहले पीक अवर्स में ही यात्रियों को उपनगरीय मार्ग पर चलने वाली ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी गई थी।

Hindi News / Chennai / उपनगरीय मार्ग पर चलेंगी 160 और ट्रेनें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.