bell-icon-header
चंडीगढ़ पंजाब

Chandigarh में American Pit Bull Dog से सावधान, कर रहा हमला

होली पर Kapurthala से आई लड़की को काटा, लोगों ने शोर मचाकर बचाया

चंडीगढ़ पंजाबMar 11, 2020 / 08:31 pm

Bhanu Pratap

Pit bull

चंडीगढ़। पिट बुल कुत्ता American Pit Bull Terrier हमलावर हो गया है। सेक्टर 30 में पिट बुल ने पंजाब की लवली (25 वर्षीय) लड़की को शिकार बनाया। शुक्र है कि मौके पर कुछ लोगों ने लड़की को बचा लिया। पिट बुल ने लड़की का बांह मुंह में दबा ली थी। अगर लोग शोर न मचाते तो बड़ी समस्या हो जाती।
यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के मुल्तान में भी मनाई गई होली, भक्त प्रह्लाद ने बनवाया था मंदिर, देखें तस्वीरें

लड़की अस्पताल में भर्ती

शिकायतकर्ता सेक्टर 30 की रहने वाली रेनू ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार समेत रहती है। होली के पर्व पर उनके घर पर कपूरथला से उनकी बहन अनीता और उनके बच्चे आए हुए थे। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे अनीता की बेटी लवली ग्राउंड में खड़ी हुई थी। इस दौरान उसके पीछे पिटबुल पड़ गया और लवली के बाजू को मुंह में डाल लिया। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लवली को जैसे-तैसे पिटबुल से छुड़ाया गया और सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें

2022 के चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 30 निवासी पिटबुल के मालिक प्रेमचंद्र के खिलाफ आईपीसी 289 के तहत मामला दर्ज किया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

Hindi News / Chandigarh Punjab / Chandigarh में American Pit Bull Dog से सावधान, कर रहा हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.