bell-icon-header
कार

भारत में सबसे ज्यादा बिकती है इस Colour की कार, खरीदने से पहले जान लें क्या है ख़ास वजह

क्या कभी आपने सोचा है, कि सफेद कार को ही ज्यादा क्यों खरीदा जाता है। आइए बताते हैं, इसके पीछे की तीन सबसे बड़ी खास खास वजह।
 

Mar 17, 2022 / 03:21 pm

Bhavana Chaudhary

White Colour Car

भारतीय कार बाजार में इन दिनों कलरफुल कारों का मौसम है, और आज रंगों के इस त्यौहार पर हम आपको बताने जा रहे हैं, कार खरीदारों का एक रहस्य। दरअसल, आपने अक्सर देखा होगा कि भारत की सड़कों पर चलने पर वाली हर दो कारों में से एक सफेद रंग की होती है। तो जाहिर है, कि लोग सफेद कारों को ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा क्यों। क्या कभी आपने सोचा है, कि सफेद कार को ही ज्यादा क्यों खरीदा जाता है। आइए बताते हैं, इसके पीछे की कुछ खास वजह।

 


गर्मी में देती हैं राहत

भारत एक ऐसा देश में जिसमें करीब 9 माह गर्मी का मौसम रहता है, ऐसे में जाहिर है, कि गर्म मौसम की स्थिति के चलते कार दिन दिन भर धूप में खड़ी रहती हैं, और धूप के चलते अन्य कोई कलर की कार ज्यादा गर्म हो जाती है,वहीं सफेद रंग की कार अन्य रंग की कारों के मुकाबले कम गर्म रहती हैं। यानी सफेट कारें गर्मियों के महीनों में ठंडी और अधिक आरामदायक होती हैं।

 

डेंट और स्क्रैच को छुपाने में कारगर

इसके अलावा छोटे खरोंच और डेंट गहरे रंगों की कारों की तुलना में सफेद रंग से बेहतर छिपे होते हैं। भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक और ड्राइवरों की रैश ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि हर कार में कहीं ना कहीं डेंट और स्क्रैच होता है, और सफेद रंग इन्हें छुपाने का सबसे अच्छा विकल्प होता है।




ये भी पढ़ें : क्या हमारी 10 साल पुरानी JCB भी हो जाएंगी बैन? युवक के इस सवाल से हैरान हुए लोग, जानें क्या मिला जवाब


 

सस्ती होती हैं सफेद कारें


सबसे खास बात यह है, कि आपने अक्सर देखा होगा कि सफेद कारें सस्ती होती हैं। जब आप रंग की लागत के दृष्टिकोण से देखते हैं, तो सफेद कारें सस्ती हो सकती हैं। सफेद कारों के सस्ते होने का एक और मुख्य कारण यह है कि निर्माताओं द्वारा बिना किसी एडिटिव्स के फ्लैट पेंट के रूप में यह रंग पेश किया जाता है, जो इसे सस्ता बनाता है।

Hindi News / Automobile / Car / भारत में सबसे ज्यादा बिकती है इस Colour की कार, खरीदने से पहले जान लें क्या है ख़ास वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.