scriptमहाराष्ट्र की लाड़ली बहनों को एमपी सरकार के प्रमाण पत्र की जरुरत | Patrika News
बुरहानपुर

महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों को एमपी सरकार के प्रमाण पत्र की जरुरत

लाड़ली बहना योजना

बुरहानपुरJul 21, 2024 / 10:18 pm

Amiruddin Ahmad

मेरी लाड़ली बहना योजना
– सीमावर्ती जिला होने से से कई रिश्ते जुड़े
बुरहानपुर. मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी लाड़ली बहना योजना शुरू की है, जिसका नाम मेरी लाड़ली बहना रखा गया है। सरकार ने विवाहित महिलाओं ने प्रति माह 1500 रुपए देने की घोषणा करने के साथ आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का असर बुरहानपुर के लोकसेवा केंद्र पर देखने को मिल रहा है।
दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल और विवाहित होना अनिवार्य किया है। जो महिलाएं मध्यप्रदेश की निवासी हैं उन्हें जन्म या विवाह प्रमाण-पत्र देना पड़ रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की जिन महिलाओं का मायका बुरहानपुर में है उनके परिजन कागजी कार्यवाही के लिए प्रदेश सरकार के प्रमाण पत्र के लिए लोकसेवा केंद्र, नगर निगम में आवेदन लगा रहे है। जिसको लेकर बुरहानपुर के नगर निगम, पंचायतों से लेकर लोकसेवा केंद्र में भी आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। बुरहानपुर सीमावर्ती जिला होने से बड़ी संख्या में महिलाओं का रिश्ता महाराष्ट्र से जुड़ा है। सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, विवाह और स्कूल की टीसी की आवश्यकता पड़ रही है। हर दिन लोकसेवा केंद्र, नगर निगम कार्यालयों में लोग आवेदन लगाकर सरकारी प्रमाण मांग रहे है। अभी तक करीब 1500 से अधिक महिलाओं के आवेदन सरकारी कार्यालय में पहुंच गए। स्थानीय स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी जन्म तारीख के लिए मान्य होने पर लोग स्कूलों में भी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन लगा रहे है।
महाराष्ट्र के 4 जिलों की जुड़ी है सीमाएं
बुरहानपुर जिले की सीमाएं महाराष्ट्र के 4 जिले जलगंाव, बुलढ़ाण, अमरावती और अकोला से लगी है। अंतुर्ली, रावेर, धारणी सहित अन्य तहसील के लोग प्रतिदिन जिले में आवागमन करते है। ऐसे में सबसे अधिक महिलाओं का विवाहित रिश्ते महाराष्ट्र और एमपी से जुड़े है।कही महिलाओ के सरकारी दस्तावेज एमपी के हैतो कुछ महाराष्ट्र है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जन्म, शिक्षा और विवाह के प्रमाण पत्र की जरूरत होने पर नए आवेदन कर रहे है, जिससे सरकारी कार्यालयों में भीड़ लगी हुई है।

Hindi News/ Burhanpur / महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों को एमपी सरकार के प्रमाण पत्र की जरुरत

ट्रेंडिंग वीडियो