scriptफाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होती है खजूर, शरीर को मिलती है एनर्जी | Dates are rich in fiber, iron and minerals | Patrika News
बुरहानपुर

फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होती है खजूर, शरीर को मिलती है एनर्जी

खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और मिनरल्स होते हैं.

बुरहानपुरApr 16, 2022 / 11:16 am

Subodh Tripathi

khajur

बुरहानपुर. खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और मिनरल्स होते हैं, आज भी कई लोग खजूर का सेवन दूध के साथ करते हैं, खजूर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है, रमजान माह में खजूर का विशेष महत्व होता है, यही कारण है कि इस दौरान मक्का मदीना सहित कई देशों से स्पेशल खजूर बाजार में आती है।

रमजान माह में रोजा इफ्तार करने के लिए खजूर की डिमांड बढ़ गई है। सऊदी अरब से आने वाले कीमिया और अजवा खजूर रोजेदारों की पहली पसंद है। 5 देशों की खजूरें बिकने के लिए शहर के बाजार में पहुंची। जो 80 रुपए से लेकर 300 रुपए किलो तक खजूर के भाव देखने को मिल रहे है।


दरअसल, रमजान में खजूर से इफ्तार यानी रोजा खोलना सुन्नत है, खजूर का रमजान में विशेष महत्व होता है, मक्का मदीना, इंडोनेशिया, इरान, इराक सहित अन्य विदेशी खजूर बजार में पहुंची है, खजूर की आवक अच्छी होने के बाद भी ट्रांसपोर्ट चार्ज अधिक होने पर भाव में २० रुपए तक बढ़ोतरी देखने को मिली।

तवक्कल खजूर हाऊस के अब्दुल सादिक बागवान ने बताया कि शहर में विदेशों से खजूर पहुंचती हैं। रमजान में 50 वैरायटियों की खजूर की खपत महीनेभर की 80 टन से अधिक है। सामान्य खजूर 80 रुपए है तो स्पेशल खजूरों का भाव 2500 रुपए किलो तक है।

हर साल सऊदी, मक्का मदीना, ईरान, इराक और इंडोनेशिया से खजूर आ रही है। बुरहानपुर कीमीया और अजवा खजूर की डिमांड सबसे अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें : 7500 रुपए बिकता है मूंग, सेहत के साथ मिट्टी के लिए भी फायदेमंद

रमजान में इसलिए खजूर की मांग

इस्लाम में रमजान के महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रोजेदार दिनभर रोजा रखकर इबादत करते है। रोजा खोलते समय खजूर का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है ताकि शरीर में ताकत और ऊर्जा बनी रहे। खजूर एक ऐसा ड्राइफ्रूट है, जिसमें फाइबर, आयरन, सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं।

Hindi News/ Burhanpur / फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होती है खजूर, शरीर को मिलती है एनर्जी

ट्रेंडिंग वीडियो