bell-icon-header
बॉलीवुड

59 की उम्र में 29 की लगती है यह एक्ट्रेस, 6 बच्चों के पिता धर्मेंद्र से चला था अफ़ेयर

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा अनीता राज ने मिथुन और धर्मेंद्र जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ सुपरस्टार्स सहित और भी कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

Jan 09, 2022 / 11:37 pm

Sneha Patsariya

अनीता राज 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्री थीं। अनीता राज ने बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया। हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ। 13 अगस्त 1962 को मुंबई में जन्मीं अनीता राज फिल्मों के साथ-साथ सीरियल्स की दुनिया की भी पॉपुलर अभिनेत्री हैं। अनीता राज ने 1982 में बॉलीवुड में प्रेम गीत फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म प्रेम गीत (Prem Geet) के रिलीज होते ही अनीता रातों रात स्टार बन गईं।
अनीता राज की निजी ज़िंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1986 में सुनील हिंगोरानी से शादी की थी। सुनील और अनीता का एक बेटा है, जिसका नाम शिवम हिंगोरानी है। अनीता के पति सुनील उस समय सुर्ख़ियों में रहे थे जब साल 2012 में उनके पति पर एक महिला द्वारा छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं सुनील पर उनकी सोसयटी केलोगों और पड़ोसियों ने फंड से एक करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद सुनील हिंगोरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। अनीता राज का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल है जिन्होंने पहली ही फिल्म से बड़ा नाम कमा लिया था। अनीता अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई हिट फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें

जब सालों बाद अचानक धर्मेंद्र के घर पहुंच गईं मुमताज, ऐसा था एक्टर की पत्नी का रिएक्शन

आपको बता दें अनीता राज ने मिथुन और धर्मेंद्र जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ सुपरस्टार्स सहित और भी कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ अधिक पसंद की गई। इतना ही नहीं साथ काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। धर्मेंद्र दो शादी कर चुके थे और उनके 6 बच्चे थे, इसके बावजूद अनीता संग इश्क लड़ाने से वे खुद को रोक नहीं सके। बाद में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के कारण इस रिश्ते का अंत हो गया। हाल ही में इस जोड़ी को एक साथ इंडियन आइडल 12 के मंच पर देखा गया था।
बता दे की अनीता राज ने अबतक अनेकों हिंदी फिल्मों में अभिनय किया हैं। उनकी खास फिल्मो में नौकर बीवी का, थोड़ा लाइफ थोड़ा मेजिक ,चार दिन की चांदनी आदि फिल्मे शमिल है। अनीता राज की सबसे हालिया रिलीज फिल्म चार दिन की चांदनी (Chaar Din Ki Chandni) है।
यह भी पढ़ें

बॉलीवुड की इन बहुओं के बोल्ड सीन्स नहीं झेल पाए सास-ससुर, घर में हुआ बवाल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 59 की उम्र में 29 की लगती है यह एक्ट्रेस, 6 बच्चों के पिता धर्मेंद्र से चला था अफ़ेयर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.