bell-icon-header
बॉलीवुड

स्कूल यूनिफॉर्म में मम्मी करीना कपूर खान संग स्पॉट हुए तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट तस्वीरें

तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) स्पॉट हुए मम्मी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) संग
तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) स्कूल यूनिफॉर्म में लग रहे थे काफी क्यूट

Feb 19, 2020 / 04:25 pm

Shweta Dhobhal

मम्मी करीना कपूर खान संग बेटे तैमूर अली खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेगम यानी की करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) अक्सर अपने स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन जब से वो मां बनी हैं तब से वो अपने बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की वजह से भी सुर्खियों में रहती है। तैमूर अली खान के स्टाइल का भी करीना काफी ख्याल रखती हैं। वैसे तैमूर मीडिया के भी काफी पसंदीदा स्टार कीड में से एक हैं। मीडिया तैमूर की हर चीज़ को कैमरे में कैद करना चाहता।

 

हाल ही में तैमूर अली खान को मां करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) संग स्पॉट हुए। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तैमूर स्कूल यूनिफार्म में नज़र आ रहे हैं। जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं मम्मी करीना ब्लू कलर के ट्राउजर पहने दिखाई दे रही हैं। करीना ने ब्लैक चश्मे और ओपन हेयर्स के साथ दिखाई दी।

Taimur Ali Khan Spot With Mommy

बता दें कि आजकल करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ( Angrezi Medium ) और ‘लाल सिंह चड्ढा’ ( Laal Singh chadda ) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये दोनों ही फिल्म काफी बड़ी हैं। साथ ही काफी समय बाद अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान ( Irrfan Khan ) भी दिखाई देगें।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / स्कूल यूनिफॉर्म में मम्मी करीना कपूर खान संग स्पॉट हुए तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.