bell-icon-header
बॉलीवुड

विराट कोहली को नहीं पसंद Anushka Sharma रहे दूर, वर्ल्ड कप हो या IPL पत्नी को रखते हैं साथ

T20 World Cup 2024 Anushka Sharma Virat kohli: विराट कोहली हमेशा पत्नी अनुष्का को साथ रखते हैं। ऐसे में एक बार फिर वह जहां गए हैं पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर गए हैं।

मुंबईJun 01, 2024 / 12:07 pm

Priyanka Dagar

T20 World Cup 2024 virat kohli with anushka sharma

T20 World Cup 2024 Anushka Sharma Virat kohli: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ थी। कपल के साथ बेटी वामिका और बेटा अकाय भी साथ रहे। ऐसे में दोनों की तस्वीरे इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। फैंस विराट कोहली को वर्ल्ड कप भारत लाने के लिए बोल रहे हैं।

विराट कोहली को अनुष्का शर्मा का पसंद है साथ (T20 World Cup 2024 Anushka Sharma Virat kohli)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए तो उन्होंने एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ फोटो क्लिक करवाई। अक्सर देखा जाता रहा है कि जब भी विराट कोहली मैच खेलने बाहर जाते हैं तो अपने पूरे परिवार को लेकर जाते है। वह कभी अनुष्का शर्मा के बिना नहीं जाते। वह मानते हैं कि उनकी पत्नी उनका सपोर्टिंग सिस्टम है। जिस वजह से एक्ट्रेस को अक्सर पति को सपोर्ट करते देखा जाता रहा है। IPL मैच हो या आईसीसी वर्ल्ड कप हो, पत्नी अनुष्का हर जगह पहुंच जाती हैं। 
यह भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच नताशा के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली, लिखा- भगवान से…

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। क्रिकेटर ने सफेद टी-शर्ट के साथ बेज रंग की शर्ट और मैचिंग टोपी- काली पैंट पहनी थी। अनुष्का ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में थीं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / विराट कोहली को नहीं पसंद Anushka Sharma रहे दूर, वर्ल्ड कप हो या IPL पत्नी को रखते हैं साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.