फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे लिखा है। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी मां को हैप्पी बर्थडे मम्मा लिखा है। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता बोनी कपूर के मैसेज को रिपोस्ट करते हुए श्रीदेवी को याद किया है।
300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
श्रीदेवी 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में पैदा हुई थीं। श्रीदेवी ने बाल कलाकार के तौर पर एक्टिंग शुरू कर दी थी। श्रीदेवी ने शुरुआत दक्षिण भारत के सिनेमा से की थी। इसके बाद वो हिन्दी फिल्मों में आईं और छा गईं। 80 और 90 दे दशक में श्रीदेवी ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया। इनमें हिंदी के साथ तेलुगु तमिल और मलयालम फिल्में शामिल हैं। श्रीदेवी को द्मश्री से सम्मानित किया गया था।