bell-icon-header
बॉलीवुड

Sonakshi Zaheer Wedding Reception: शादी के रिसेप्शन में शामिल होंगे 1000 लोग, इस फेमस DJ को मिली जिम्मेदारी

Sonakshi Zaheer Wedding Reception: सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में होगा। इसमें क्या खास होगा उसकी पूरी डिटेल्स और फोटो आ गई है।

मुंबईJun 23, 2024 / 02:30 pm

Priyanka Dagar

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कि सिविल मैरिज

Sonakshi Zaheer Wedding Update: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर जो चर्चा थी वह अब खत्म हो चुकी हैं। दोनों ने सिविल मैरिज के तहत एक दूसरे का जीवनसाथी बनने का फैसला किया है। न हिंदू धर्म से न मुस्लिम धर्म से कपल ने कोर्ट मैरिज की है। 

सोनाक्षी- जहीर के रिसेप्शन में होंगे 1000 गेस्ट (Sonakshi Zaheer Wedding Reception)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जहां पहले सिन्हा परिवार खुश नहीं था वहीं, इकलौती बेटी के आगे परिवार ने हार मान ली और शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दोनों राजी हो गए हैं। शादी से एक से दो दिन पहले परिवार ने बेटी की शादी की रस्में शुरू की है। इस बीच सोनाक्षी की उसके घर ‘रामायणा’ में पूजा भी हुई। अब शादी के बाद रिसेप्शन को लेकर खबर आ रही है कि इसमें 1000 गेस्ट शामिल होंगे। 
यह भी पढ़ें

क्या ‘धर्म परिवर्तन’ करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? ससुर रतनसी इकबाल ने दिया जवाब, बोले- वो अपना धर्म…

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन को शानदार बनाने के लिए DJ गणेश को सारी जिम्मेदारी दी गई है। सभी 1000 गेस्ट DJ गणेश के सिग्नेचर बॉलीवुड बीट्स पर जमकर रंग जमाएंगे। सुबह 4 बजे तक पार्टी चलने की खबर सामने आ रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sonakshi Zaheer Wedding Reception: शादी के रिसेप्शन में शामिल होंगे 1000 लोग, इस फेमस DJ को मिली जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.