बॉलीवुड

शादी पर हो रहे विवाद के बीच सोनाक्षी-जहीर पहुंचे इस जगह, Video आई सामने

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: सोनाक्षी और जहीर हनीमून पर नहीं परिवार के साथ इस जगह साथ गए हैं।

मुंबईJun 27, 2024 / 10:41 am

Priyanka Dagar

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Dinner: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दोनों ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की है। इस शादी को परिवार की नाराजगी सहनी पड़ी थी। ऐसे में काफी विवाद हुआ। अब सोनाक्षी और जहीर की शादी हो चुकी है। ऐसे में न्यूली मैरिज कपल परिवार के साथ एक स्पेशल जगह गया है। इसका पूरा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है।

सोनाक्षी- जहीर पहुंचे परिवार संग डिनर पर (Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Dinner)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को हुए महज 4 दिन हुए हैं। ऐसे में कपल परिवार के साथ डिनर करने पहुंचा है। इस बीच सोनाक्षी और उनकी सासू मां के बीच बॉन्डिंग दिखाई दी। जहीर इकबाल का पूरा परिवार सोनाक्षी से बेहद प्यार करता है शायद यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी इकलौती बेटी की शादी के लिए मान गए थे। वहीं, खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले बेटी के पक्ष में आकर उसकी शादी को जिन लोगों ने ‘लव जिहाद’ बताया था उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया था।
यह भी पढ़ें

24 घंटे बाद शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के इस डिनर में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी नजर आए। इस बीच सिन्हा परिवार की एक करीबी अनु रंजन ने डिनर की कुछ तस्वीरें शेयर की थी इसमें सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं। साथ ही पूनम ढिल्लों के अलावा हुमा कुरैशी भी परिवार की खुशियों में पहुंची थी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शादी पर हो रहे विवाद के बीच सोनाक्षी-जहीर पहुंचे इस जगह, Video आई सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.