scriptसोनाक्षी सिन्हा की भाई लव संग हुई तकरार! एक्ट्रेस ने शेयर किया Cryptic Post, बोली- अपनी आवाज बंद रखें. | Sonakshi sinha cryptic post amid rift with brother luv sinha after interfaith marriage to Zaheer Iqbal | Patrika News
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की भाई लव संग हुई तकरार! एक्ट्रेस ने शेयर किया Cryptic Post, बोली- अपनी आवाज बंद रखें.

Sonakshi Sinha Cryptic Post: सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रतनसी के लिए भाई लव ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शोयर किया था जिसे बाद में जिलीट कर दिया था। भाई के पोस्ट के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

मुंबईJul 06, 2024 / 04:35 pm

Kirti Soni

Sonakshi Sinha Cryptic Post

Sonakshi Sinha Cryptic Post

Sonakshi Sinha Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे हैं। सोनाक्षी शादी के बाद लगातार खबरों में छाई हुई हैं। सोनाक्षी की शादी को लेकर काफी बवाल भी देखने को मिला। कभी खबरें आईं कि उनकी शादी से परिवार के लोग और पिता नाराज हैं। इसके बाद ये चर्चा शुरू हुई कि उनके दोनों भाई लव और कुश शादी में शामिल नहीं हुए। बाद में लव ने क्लियर किया वो शादी में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद लव ने सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। ऐसे में अब भाई संग अनबन की खबरों के बीच सोनाक्षी ने एक क्रिप्टेड पोस्ट शेयर किया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 

सोनाक्षी सिन्हा ने भाई लव सिन्हा संग अनबन के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, “कैसे पता करें कि कब आवाज बंद रखनी है या पूरी तरह से बंद (हवाई जहाज, मूवी थिएटर)। कैसे पता करें कि आपको वह नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं। पर्यावरण के लिए गहरी चिंता पैदा करना। शाब्दिक और प्रतीकात्मक रूप से जीना और जीने देना।” 
Sonakshi Sinha Cryptic Post

सोनाक्षी ने पोस्ट में लिखी ये बात 

सोनाक्षी की इस पोस्ट में आगे लिखा है, “तेजी से अलग-थलग होती दुनिया में दयालुता और समावेशिता का पूरा महत्व। यह जानना कि आपके अपोजिट राय मौजूद हो सकती है, और वे मौजूद हैं। और एक अधिक सहज और विनम्र युवा इंसान बनना।’ असल में सोनाक्षी का ये पोस्ट ‘स्कूल में उन्हें क्या सिखाना चाहिए” सोनाक्षी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भले ही एक्ट्रेस ने इस में अपने भाई का नाम नहीं लिखा है, लेकिन लोग इसे लव की तरफ इशारा मान रहे हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा की भाई लव संग हुई तकरार! एक्ट्रेस ने शेयर किया Cryptic Post, बोली- अपनी आवाज बंद रखें.

ट्रेंडिंग वीडियो