bell-icon-header
बॉलीवुड

Singham Again Trailer: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर October में इस दिन होगा रिलीज!

Singham Again Trailer Release Date: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के ट्रेलर की डेट आ गई है।

मुंबईSep 28, 2024 / 11:41 am

Priyanka Dagar

Singham Again trailer

Singham Again Movie Release: रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम अगेन” का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। जो कुछ समय पहले ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हुई थी। अब फिल्म के ट्रेलर की डेट भी सामने आ गई है। इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज होगा कब। बता दें, फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में ही आएगा। इसकी तारीख भी बता दी गई है। जिसे सुनकर फैंस ने दिन गिनना शुरू कर दिया है।

फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज (Singham Again Movie Release Date)

‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की साल 2011 में आई फिल्म सिंघम अगेन का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था और इसके बाद ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज किया। जो ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। अब इसका तीसरा पार्ट यानी सिंघम अगेन 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। उससे पहले यानी एक महीने पहले ट्रेलर आएगा। बता दें, फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर 3 अक्टूबर गुरुवार को रिलीज होगा। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी सामने आना बाकी है। फैंस इस खबर के बाद से ही काफी खुश हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा शादी को याद फूट-फूटकर रोई, लोग बोले- तुम्हारी विदाई और सात फेरे…

सिंघम अगने में होंगे कई बड़े सितारे

फिल्म सिंघम अगेन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। सुनने में आया है कि तब्बू भी फिल्म में कैमियो करते दिखाई दे सकती हैं, लेकिन अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। बता दें कि अर्जुन कपूर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभायेंगे। सेट से उनके कई लुक सामने आएं हैं, जिसमें उनका अंदाज बेहद खूंखार नजर आया था। अब फिल्म में कौन स्टार क्या किरदार निभाएगा वो तो 1 नवंबर फिल्म रिलीज के दिन ही पता चलेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Singham Again Trailer: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर October में इस दिन होगा रिलीज!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.