bell-icon-header
बॉलीवुड

महान सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा का हुआ निधन, बेटे से मिलकर लौटी थीं और..

रूमा गुहा सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। उनकी शादी 1951 में हुई थी और कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

Jun 03, 2019 / 01:15 pm

Mahendra Yadav

kishore kumar and Ruma guha

मशहूर अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को निधन हो गया। वह 84 साल की थीं और बढ़ती उम्र में होने वाली तकलीफों से परेशान थीं। सोमवार सुबह कोलकाता के बैलीगुंग स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को ही किया जाएगा। बता दें कि रूमा गुहा महान सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। उनकी शादी 1951 में हुई थी और कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

 

रिपोर्ट के अनुसार अभी कुछ ही दिनों पहले ही रूमा अपने घर कोलाकात लौटी थीं। वह अपने बेटे अमित कुमार से मिलने मुंबई आई हुई थीं और करीब तीन महीने वहां रही थीं। रूमा बढ़ती उम्र में होने वाली तकलीफों से परेशान थीं। उनका जन्म 1934 में कोलकाता में हुआ था। किशोर कुमार से तलाक लेने के बाद उन्होंने वर्ष 1960 में अरुप गुहा ठाकुरता से शादी कर ली थी।

 

महान सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा का हुआ निधन, बेटे से मिलकर लौटी थीं और..

बता दें कि कई बंगाली फिल्मों में काम करने के अलावा रूमा एक जानी मानी प्लेबैक सिंगर भी थीं। उन्होंने ‘एंटनी फिरंगी’, ‘गंगा ओभीजान’, ‘पालातक’, ‘आशिते आसिओ ना’, ‘बालिका वधु’ जैसी फिल्में दीं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / महान सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा का हुआ निधन, बेटे से मिलकर लौटी थीं और..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.