bell-icon-header
बॉलीवुड

Google Most Searched: शाहरुख सलमान जैसे स्टार्स कियारा आडवाणी के आगे फेल, गदर 2 ने रच दिया इतिहास, देखें लिस्ट

Google Most Searched Celebrity And Movies: गूगल ने साल 2023 के समापन से पहले टॉप सर्च लिस्ट जारी कर दी है। चलिए देखते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से सेलेब्रिटी और कौन-कौन सी फिल्म पहले स्थान पर आई हैं।
 

Dec 12, 2023 / 09:31 am

Adarsh Shivam

कियारा आडवाणी टॉप एक्ट्रेस में शामिल

Google Most Searched Celebrity And Movies: साल 2023 जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इससे पहले, गूगल ने इस वर्ष की शीर्ष सर्च लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि इस साल के कौन-कौन से विषय और किस किस सेलेब्रिटी को गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया। यह लिस्ट चार विभागों में विभाजित है। गूगल की इस लिस्ट में, बॉलीवुड की अभिनेत्री कियारा आडवाणी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, जो साल 2023 में टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर क्रिकेटर शुभमन गिल हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हैं, जो छठे स्थान पर हैं।
कियारा आडवाणी को भारतीयों ने सबसे ज्यादा गूगल किया

1. कियारा आडवाणी
2. शुभमन गिल
3. रचिन रवींद्र
4. मोहम्मद शमी
5. एल्विस यादव
6. सिद्धार्थ मल्होत्रा
7. ग्लेन मैक्सवेल
8. डेविड बेकहम
9. सूर्यकुमार यादव
10. ट्रेविस हेड

इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में
बॉलीवुड एक्टर्स के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस के क्षेत्र में यह साल काफी शानदार साबित हुआ है। इस वर्ष कई बड़ी फिल्में ने थिएटर्स में धमाका किया है, और इनमें से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म ‘जवान’ है, जो इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। चलिए जानते हैं कि इस वर्ष की टॉप 10 फिल्में कौन-कौन सी हैं।

1. जवान
2. गदर 2
3. ओपेनहाइमर
4. आदिपुरुष
5. पठान
6. द केरला स्टोरी
7. जेलर
8. लियो
9. टाइगर 3
10. वरिसु


साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये वेब सीरीज
इस साल, कई एक्शन-पैक्ड वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर धमाका मचाया। इससे ओटीटी प्रेमियों के लिए यह साल बहुत खास रहा है। गूगल अनुसार लिस्ट में इस साल शाहिद कपूर की वेब सीरीज़ ‘फर्जी’ को सबसे अधिक सर्च की गई है। नीचे देखें कि इस लिस्ट में टॉप 10 में कौन-कौन सी सीरीज शामिल हैं।
1. फर्जी
2. वेडनस डे
3. असुर
4. राणा नायडू
5. द लास्ट ऑफ
6. स्कैम 2003
7. बिग बॉस 17
8. गन्स एंड गुलाब्स
9. सेक्स लाइफ
10. ताजा खबर

यह भी पढ़ें

Aamir Khan ने विलेन बनकर कमाए 103 करोड़, कम लागत में बनी इस फिल्म ने छापे खूब नोट

ये टॉपिक साल 2023 में रहे ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग टॉपिक्स की बात करें तो इसमें चंद्रयान, बजट 2023, तुर्की भूकंप और इस्राइल समाचार के साथ-साथ, अभिनेता सतीश कौशिक का भी नाम शामिल है। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, क्योंकि इस साल उनकी मौत हो गई थी, जो एक लोकप्रिय एक्टर और फेमस फिल्ममेकर थे। उनकी मौत के बाद, लोगों ने उन्हें गूगल पर विस्तृत रूप से खोजा था।
1. चंद्रयान-3
2. कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट
3. इस्राइल न्यूज
4. सतीश कौशिक
5. बजट 2023
6. तुर्की भूकंप
7. अतीक अहमद
8. मैथ्यू पेरी
9. मणिपुर न्यूज़
10. ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Google Most Searched: शाहरुख सलमान जैसे स्टार्स कियारा आडवाणी के आगे फेल, गदर 2 ने रच दिया इतिहास, देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.