बॉलीवुड

सोनाक्षी के ‘मामा’ बने थे किंगमेकर, बचाई थी शत्रुघन की शादी, खुब रोए थे शॉटगन, 8 दिनों का मिला था अल्टीमेटम

रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा को 8 दिनों का अल्टीमेटम दिया, तो शत्रुघ्न टूट गए थे। उन्होंने अपने दोस्त और सोनाक्षी सिन्हा के ‘मामा’ पहलाज निहलानी से इस बारे में बात की।

मुंबईJun 23, 2024 / 08:39 am

Vikash Singh

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले घर से पहले फोटो वायरल

शत्रुघ्न सिन्हा का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल है, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं रही है। उनके और रीना रॉय के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज हम आपको उस कहानी के बारे में बताएंगे, जो शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ में भी दर्ज है।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि शत्रुघ्न, शादी के बाद भी रीना से रिश्ता तोड़ नहीं पाए थे। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ शादी होने के बावजूद, शत्रुघ्न का दिल रीना के लिए धड़कता रहा।

मामा की सलाह ने बचाई शादी

जब रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा को 8 दिनों का अल्टीमेटम दिया, तो शत्रुघ्न टूट गए थे। उन्होंने अपने दोस्त और सोनाक्षी सिन्हा के ‘मामा’ पहलाज निहलानी से इस बारे में बात की। पहलाज ने शत्रुघ्न को नेक सलाह दी और कहा कि वे रीना को जाने दें और उसे शादी कर लेने दें। इस सलाह ने शत्रुघ्न के मन पर गहरा असर डाला और उन्होंने रीना को अलविदा कह दिया। इसके बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

हाल ही में, जब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की जानकारी दी, तो सिन्हा परिवार नाराज हो गया था। इस पर पहलाज निहलानी ने कहा कि सोनाक्षी को भी अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का हक है। उन्होंने शत्रुघ्न को यह याद दिलाया कि उन्होंने भी अपने दिल की सुनी थी और सोनाक्षी को भी यही हक मिलना चाहिए।

शत्रुघ्न की बायोग्राफी में दर्ज किस्से

शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ में इस पूरे वाकये का जिक्र है। इसमें बताया गया है कि कैसे शत्रुघ्न ने रीना रॉय के साथ अपने रिश्ते को खत्म किया और अपनी शादी को बचाया। इस किस्से से यह स्पष्ट होता है कि प्यार, संघर्ष और समझौते की यह कहानी केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी देखने को मिलती है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी के ‘मामा’ बने थे किंगमेकर, बचाई थी शत्रुघन की शादी, खुब रोए थे शॉटगन, 8 दिनों का मिला था अल्टीमेटम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.