bell-icon-header
बॉलीवुड

Salman Khan House Firing Case: हरियाणा से छठा आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए पूरी अपडेट

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक अपडेट सामने आया है। इस मामले में शामिल छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

मुंबईMay 14, 2024 / 11:38 am

Gausiya Bano

सलमान खान

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फतेहाबाद से छठा आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 34 साल है।

आरोपी को कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा

आरोपी हरपाल सिंह को हरियाणा से मुंबई लाया जा रहा है। यहां जल्द ही आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी तक इस मामले में अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, सागर पाल, मोहम्मद रफीक चौधरी और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अनुज थापन ने पिछले दिनों पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

14 अप्रैल को हुई थी सलमान खान के घर फायरिंग

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की घटना 14 अप्रैल को हुई थी। उस वक्त एक्टर के घर के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने सलमान के घर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग की थी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Salman Khan House Firing Case: हरियाणा से छठा आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए पूरी अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.