scriptRicha Chadha ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की प्राइवेट फोटोज, लेकिन फैंस हुए नाखुश क्योंकि… | Richa Chadha share private photos of baby bump with hubby ali fazal comments section turns off | Patrika News
बॉलीवुड

Richa Chadha ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की प्राइवेट फोटोज, लेकिन फैंस हुए नाखुश क्योंकि…

Richa Chadha Pregnancy Photos: ऋचा चड्ढा अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति अली फजल संग प्राइवेट फोटोज शेयर की है। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसा भी कर दिया है, जिससे फैंस नाखुश हो गए हैं।

मुंबईJul 17, 2024 / 12:05 pm

Gausiya Bano

Richa Chadha share private photos

ऋचा चड्ढा ने शेयर की प्राइवेट फोटोज

Richa Chadha Pregnancy Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग अपनी प्रेग्नेंसी की कुछ प्राइवेट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में ऋचा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। उन्होंने और उनके पति अली फजल ने बेबी बंप के ऊपर हाथ रखकर पोज दिए हैं। हालांकि, ऋचा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है, जिसकी वजह से फैंस उन्हें बधाई नहीं दे पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है।

ऋचा चड्ढा ने क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?

ऋचा चड्ढा ने बेबी बंप वाली फोटोज शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी की उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। साथ ही लिखा कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया है क्योंकि यह पोस्ट उनके लिए बहुत ही प्राइवेट है। इससे साफ है कि ऋचा अपने इस खास अहसास को लेकर किसी तरह की नेगेटिव कमेंट नहीं चाहती हैं।

यह भी पढ़ें

Soldier 2 की शूटिंग से जुड़ा अपडेट आया सामने, बॉबी देओल- प्रीति जिंटा की एक बार फिर दिखेगी जोड़ी?

अलग धर्म में शादी करने के लिए हो चुकी हैं ट्रोल

ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी वजह से कपल को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Richa Chadha ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की प्राइवेट फोटोज, लेकिन फैंस हुए नाखुश क्योंकि…

ट्रेंडिंग वीडियो