bell-icon-header
बॉलीवुड

राजेश खन्ना को बर्दाश्त नहीं हुई ऋषि-डिंपल की ये प्यार की निशानी! पता चलते ही उसके साथ किया था ऐसा काम

जब ऋषि कपूर ( rishi kapoor ) और डिंपल कपाड़िया ( dimple kapadia ) साथ थे, तब एक्टर ने प्यार की निशानी के तोर पर डिंपल को एक नायाब चीज दी थी।

Jan 17, 2023 / 10:54 am

Riya Jain

सिनेमा जगत के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ( rajesh khanna ) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी छाप इस इंडस्ट्री में आज भी बनी हुई है। बेशुमार हिट फिल्में दे चुके काका जितने पॅापुलर अपनी एक्टिंग को लेकर रहे उससे कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे। अभिनेता की पॅापुलेरिटी लड़कियों में कुछ ज्यादा रही। आए दिन उन्हें उनके फैंस लेटर भेजा करते थे। इनके जवाब लिखने के लिए राजेश खन्ना ने एक आदमी रख रखा था। बता दें उस जमाने में जब सभी काका पर फिदा थे, उनका दिल उस जमाने की मशहूर मॅाडल रहीं अंजू महेंद्रू के लिए धड़कता था। हालांकि राजेश और अंजू कभी एक नहीं हो पाए।

डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी
जैसा की हम सभी जानते हैं काका ने अपने से काफी कम उम्र की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ( dimple kapadia ) से शादी रचाई थी। लेकिन ‘बॅाबी’ ( bobby ) फिल्म से रातों रात हिट हुई डिंपल उन दिनों मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को पसंद करती थीं। दोनों की लव स्टोरी परवान चढ़ती उससे पहले ही यह रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, ऋषि के पिता राज कपूर ( raj kapoor ) को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण दोनो ने अलग होना ही बहतर समझा।

 

riii.jpg

राजेश ने फिकवा दी अंगूठी
बताया जाता है कि जब ऋषि और डिंपल साथ थे तो एक्टर ने प्यार की निशानी के तोर पर डिंपल को एक अंगूठी दी थी। लेकिन राजेश खन्ना से शादी करने के बाद जब उनको इस अंगूठी की बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे समंदर में फिकवा दिया।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / राजेश खन्ना को बर्दाश्त नहीं हुई ऋषि-डिंपल की ये प्यार की निशानी! पता चलते ही उसके साथ किया था ऐसा काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.