bell-icon-header
बॉलीवुड

Nick Jonas बिना प्रियंका चोपड़ा के पहुंचे मुंबई, यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, वीडियो आया सामने

Nick Jonas In India: प्रियंका चोपड़ा के बिना निक जोनस मुंबई पहुंचे है। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो देख कर अब फैंस उनसे मस्ती-मजाक कर रहे हैं।
 
 

Jan 27, 2024 / 12:38 pm

Priyanka Dagar

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इंडिया आए हैं

Nick Jonas In India For Lollapalooza concert: हिंदुस्तान के दामाद यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस इंडिया आए हैं। इस बीच उनके साथ प्रियंका नजर नहीं आईं। निक अपने भाईयों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं कि निक जोनस अपने ससुराल आए हैं पर दीदी गायब है लगता है वह अकेले ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अटेंड करने और अपनी साली मन्नारा को सपोर्ट करने पहुंचे है…
निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल
बता दें, निक जोनस लोलापालूजा 2024 इवेंट जो मुंबई में होने वाला है उसके चलते इंडिया आए हैं। 27 और 28 जनवरी को मुंबई में दूसरी बार लोलापालूजा इवेंट होने वाला है। ये दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में से एक है। दो दिन के कॉन्सर्ट में लगभग 40 आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे।
प्रियंका के पति निक को मिला नेशनल जीजू का टैग
निक जोनस का पैपराजी ने जो वीडियो लिया है वह वायरल हो रहा है। इस दौरान निक जोनस बेज शर्ट और पैंज के साथ सफेद जूतों में नजर आए और उनके भाई भी शानदार लुक में दिखे। ऐसे में वीडियो पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा, निक जोनस भारतीय दामाद।

यह भी पढे़ं: फिनाले से पहले हुआ विनर का नाम लीक? Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट ने तोड़ डाले रिकॉर्ड
https://twitter.com/priyankachopra?ref_src=twsrc%5Etfw
निक पर कमेंट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, क्या वह बिग बॉस का फिनाले देखने आए हैं मन्नारा के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा, वेलकम टू ससुराल स्वागत करो जीजू का। तीसरे यूजर ने लिखा, निक कितने स्वीट और डाउन टू अर्थ हैं। वह भारत से प्यार करते हैं। नेशनल जीजू को सम्मान दें।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Nick Jonas बिना प्रियंका चोपड़ा के पहुंचे मुंबई, यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, वीडियो आया सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.