bell-icon-header
बॉलीवुड

‘शंभु’ का दमदार टीजर रिलीज, भगवान शिव के अवतार में दिखे अक्षय कुमार

Shambhu Teaser Release: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आवाज में नए गाने शंभु का टीजर रिलीज कर दिया है। अक्षय कुमार ने एक बार फिर मूवी ओएजी 2 के शिव अवतार की याद फैंस को दिला दी है।

Feb 03, 2024 / 02:35 pm

Prateek Pandey

Akshay Kumar Shambhu: अक्षय कुमार के नए गाने ‘शंभू’ का दमदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया। इसी गाने के साथ एक बार अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। आइये आपको बताते हैं कब रिलीज होगी म्यूजिक वीडियो।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने एक्शन हो रोमांस हो, कॉमेडी हो या सोशल ड्रामा हर तरह की फिल्में की हैं। इस बार अक्षय कुमार अपनी सिंगिंग से फैंस को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुके हैं।अब एक्टर ने अपने गाने ‘शंभू’ का शानदार टीजर जारी किया।
आवाज का चलेगा जादू
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने ‘शंभू’ टाइटल से एक गाने को अपनी आवाज दी है। उन्होंने शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी अनाउंसमेंट की। इस गाने का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। अक्षय ने गाने का एक टीजर शेयर किया है जिसमें वह गाने की धुन पर थिरकते दिखाई रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/Shambhu?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानिए म्यूजिक वीडियो कब होगा रिलीज
इस गाने में अक्षय का लुक मूवी OMG 2 के लुक जैसा दिख रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई थी। ‘शंभू’ को विक्रम मॉन्ट्रोज ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स अभिनव शेखर के लिखे हुए हैं। सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ के साथ मिलकर अक्षय ने इसे गाया है। ये एक म्यूजिक वीडियो है जो 5 फरवरी को रिलीज होगा। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘शंभु’ का दमदार टीजर रिलीज, भगवान शिव के अवतार में दिखे अक्षय कुमार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.