पॉलिटिक्स और जीवन की कहानी
पंकज त्रिपाठी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि “बिहार में हर कोई पॉलिटिक्स में अपना करियर बनाना चाहता है। यह पूछे जाने पर कि क्या पंकज त्रिपाठी ने उस समय राजनीति में शामिल होने के बारे में सोचा था? इस पर पंकज त्रिपाठी ने बात करते हुए कहा कि ‘मैंने उस वक्त राजनीति में आने के बारे में कभी नहीं सोचा था। एक विचार था कि मैं इस लाइन में आगे बढ़ सकता हूं, लेकिन फिर एक गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने मुझे पीटा इसलिए मैंने राजनीति में आगे बढ़ने का विचार वहीं छोड़ दिया।”
एक्टर ने आगे बताया कि “जब मैं कक्षा 7 या 8 में पढ़ता था तो, गांव में एक लड़का था जो साइकिल पर स्टंट करता था। वो स्कूल में हुई स्लो रेस का विनर भी था। वो लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर था। तो मैंने भी उससे स्टंट करना सीखा था। मैंने सोचा था कि उससे सीखकर अगले साल मैं विनर बन जाऊंगा और लड़कियों के बीच पॉपुलर हो जाऊंगा। मुझसे भी लड़कियां इम्प्रेस हो जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।”

यह भी पढ़ें
तनुश्री दत्ता ने 18 साल बाद किया बड़ा खुलासा, जानें ‘आशिक बनाया आपने’ और इमरान हाशमी की सच्चाई
पंकज त्रिपाठी करियर
पंकज त्रिपाठी के काम की बात करें तो साल 2023 में पंकज त्रिपाठी की दो फिल्में ‘ओएमजी 2’ और ‘फुकरे 3’ रिलीज हुई थीं, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में पंकज की वेब सीरीज ‘कड़क सिंह’ भी रिलीज हुई थी। वहीं अब एक्टर की ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।