bell-icon-header
बॉलीवुड

जब मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा तब इतने छोटे थे पति निक जोनस, ये तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी पहचान काफी बड़े स्टार के तौर पर बनाई है, हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अदाकारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से हैं।

Sep 06, 2022 / 03:21 pm

Shweta Bajpai

nick jonas photo when priyanka chopra won miss world title in 2000

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को साथ में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों पैरैट्स बने हैं, कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। दोनों की भले ही चार साल होने वाले हैं, लेकिन दोनों में खूब प्यार है। अब इस बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये फोटो उस वक्त की है जब जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। इस समय निक जोनास काफी छोटे थे। दोनों की तस्वीर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दोनों की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
Priyanka Chopra ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2022/09/06/rrrr_7754066-m.jpg”>
2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस दौरान निक काफी सिर्फ 8 साल के थे। 1 दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा तब इतने छोटे थे पति निक जोनस, ये तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.