bell-icon-header
बॉलीवुड

हार्दिक से रिश्ता खत्म कर नताशा ने मुंबई में शुरू किया नया सफर! फैंस बोले- इसलिए इंडिया आई हो…

Natasa Post Hardik Pandya Divorce: मुंबई आते ही नताशा का जो प्यान था वो सामने आ गया है। उनके लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस ही बातें कर रहे हैं।

मुंबईSep 08, 2024 / 12:08 pm

Priyanka Dagar

Natasa Post Hardik Pandya Divorce

Natasa Instagram: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा हार्दिक से तलाक के बाद अब नए सफर पर चल पड़ी हैं। उन्होंने जो पोस्ट किया है उसे देखकर उनके फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। नताशा हार्दिक से अलग होकर अपने घर सर्बिया चली गई थी। वह अपने साथ अपने बेटे को भी लेकर गई थी। ऐसे में तलाक के महीने बाद अब नताशा मुंबई आई तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर नताशा के मुंबई आने की वजह क्या है। कई लोगों का कहना था कि उन्हें इंडिया हार्दिक की याद लेकर आई है। वहीं किसी ने कहा कि नताशा अपने बेटे के पिता हार्दिक से मिलवाने लाई हैं। ऐसे में अब नताशा के पोस्ट से मुंबई आई ने असली वजह सामने आ गई है।

नताशा आखिर मुंबई क्यों आई हैं? (Natasa Hardik Pandya Divorce)

नताशा 4 दिन पहले मुंबई आई थी जैसे ही उन्होंने इंडिया में कदम रखा हर कोई हैरान रह गया। वहीं हार्दिक के फैंस भाभी कहकर नताशा को बोलने लगे। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर तलाक के इतने समय बाद अचानक मुंबई क्यों आई हैं। ऐसे में नताशा के पोस्ट से फैंस उनके आने की वजह सामने ला रहे हैं। नताशा का जो पोस्ट सामने आया है उसमें नताशा एक सैलून में अपना फेस मसाज करवा रही हैं। वह अपने चेहरे को स्ट्रेस फ्री रखना चाहती हैं और ग्लो लाना चाहती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ग्लैम ग्लो’। इसके बाद फैंस का कहना है कि वह इंडिया अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से आई हैं। उन्हें शायद कोई फिल्म या कोई मॉडलिंग के लिए नया काम मिला है। इसलिए वह अपना मेकओवर करवा रही हैं। ऐसे में कई लोगों का कहना ये भी है कि नताशा ये सब हार्दिक के लिए कर रही हैं। वह उनके पास एक बार फिर वापस जाना चाहती हैं।
नताशा और हार्दिक दोनों ने अपना तलाक 18 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अनाउंस किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई थीं जबकि दोनों ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। तलाक से पहले ही नताशा अपने देश चली गई थीं। दोनों ने साल 2020 शादी की थी। नताशा और हार्दिक का एक बेटा अगस्त्या भी हैं अपने बेटे के साथ ही नताशा सर्बिया में रहती हैं और इन दिनों इंडिया आई हुई हैं।
यह भी पढ़ें

सुहाना खान का रिश्ता हुआ पक्का! ये एक्टर बनेगा शाहरुख खान का दामाद

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / हार्दिक से रिश्ता खत्म कर नताशा ने मुंबई में शुरू किया नया सफर! फैंस बोले- इसलिए इंडिया आई हो…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.