bell-icon-header
बॉलीवुड

धर्म की दीवारों को तोड़ ईद के जश्न में शामिल होती हैं ये हिंदू बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का त्योहार बहुत ही खास होता है। इस स्पेशल मौके पर बहुत से मुस्लिम बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर पर ईद की पार्टी रखते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो मुस्लिम ना होकर भी ईद के त्योहार को पूरे दिल से सेलिब्रेट करते हैं और एकता की मिसाल पेश करते हैं। आइए आज ऐसे ही हिंदू सेलेब्स के बारे में जानते हैं।

Apr 06, 2024 / 04:35 pm

Gausiya Bano

1/5

 

करीना कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर मुस्लिम नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सैफ अली खान से शादी की है। जिसके बाद से ही वो ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाने लगी हैं। इस मौके पर करीना अपने फैंस को तो बधाई देती ही है, साथ में ही पार्टी भी करती हैं।

 

2/5

 

शिल्पा शेट्टी


शिल्पा शेट्टी भी मुस्लिम त्योहार ईद सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस शबाना आजमी से काफी करीब हैं इसलिए वो इस मौके पर उनकी पार्टी में जरूर जाती हैं।

 

3/5

 

ऋचा चड्ढा


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी मुस्लिम न होकर ईद सेलिब्रेट करती हैं। बता दें कि लंबे समय से डेट करने के बाद एक्ट्रेस ने अली फजल से शादी कर ली है। और अब दोनों मम्मी-पापा भी बनने वाले हैं। ऋचा अली फजल के साथ मिलकर हर साल ईद सेलिब्रेट करती हैं।

 

4/5

 

सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा भी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देने से पीछे नहीं हैं। वो हर साल बहुत ही खुशी से ईद मनाती हैं और सलमान खान की ईद पार्टी में भी जरूर जाती हैं।

 

5/5

 

बिपाशा बसु


बिपाशा बसु भी बॉलीवुड सेलेब्स की इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं और धूमधाम से ईद सेलिब्रेट करती हैं।

 

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / धर्म की दीवारों को तोड़ ईद के जश्न में शामिल होती हैं ये हिंदू बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.