bell-icon-header
बॉलीवुड

बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा ने बिकिनी पहन ढाया कहर…तस्वीरें हुई वायरल

सिवानJul 19, 2017 / 05:17 pm

भूप सिंह

1/6
फिलहाल बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट मोनालिसा और उनके पति विक्रात सिंह राजपूत मलेशिया में अपना हनीमून मना रहे हैं। इस होली-डे की तस्वीरें दोनों एक्टर्स अपने-अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
2/6
कुछ दिन पहले मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह ने मुंबई से मलेशिया की उड़ान भरी थी। फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति की साथ की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी और फोटो कैप्शन दिया था—"Let's go fast for our much-awaited holiday #superexcited #honeymoon.'
3/6
मोनालिसा जिसका असली नाम अंतरा बिश्वास है। जिन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बिग बॉस-10 के घर में इसी साल जनवरी में शादी की थी। बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट थी जबकि उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह बस एक दिन कुछ समय दिखाए दिए थे।
4/6
बता दें कि बिग बॉस-10 शो से बाहर होने के बाद दोनों डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में नजर आए जहां दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अब जबकि ‘नच बलिए’ भी ख़त्म हो चुका है तो आखिरकार मोनालिसा और विक्रांत अपना हनीमून मनाने मलेशिया पहुंचे हैं।
5/6
मलेशिया में दोनों खूब एन्जॉय कर रहे हैं। मोना लगातार सोशल मीडिया पर अपने इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं। हाल ही में मोना ने अपना बिकिनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें वो बेहद हॉट लग रहीं हैं।
6/6
मोनालिसा सफेद रंग की बिकिनी पहने पूल के पास बैठी हुई हैं। मोनालिसा ने ‘बिग बॉस’ शो के बाद खूब वजन घटाया है और बिकिनी उन पर खूब जंच रही है। उन्होंने अपने पति विक्रांत की तस्वीरों को भी शेयर किया।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा ने बिकिनी पहन ढाया कहर…तस्वीरें हुई वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.