scriptसुरों के बादशाह खय्याम फौजी बनते-बनते बन गए संगीतकार, Rekha के बारे में कही थी ये बात | Mohammed Zahur Khayyam Death anniversary Music Director Said this for rekha after Umrao Jaan | Patrika News
बॉलीवुड

सुरों के बादशाह खय्याम फौजी बनते-बनते बन गए संगीतकार, Rekha के बारे में कही थी ये बात

Khayyam: फेमस म्यूजिक डायरेक्टर खय्याम की आज पुण्यतिथि है। उनसे जुड़े दिलचस्प तथ्यों के साथ जानिए उन्होंने रेखा के बारे में क्या कहा था।

मुंबईAug 19, 2024 / 10:16 am

Jaiprakash Gupta

khayyam music director
Mohammed Zahur Khayyam Death Anniversary: फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने ‘दिल चीज़ क्या है, आप मेरी जान लीजिए’ का अपना ही क्रेज़ है। नजाकत से भरी रेखा की अदाएं, शहरयार के रूमानी बोल और आशा भोसले की खनकती आवाज़ के आज भी करोड़ों फैंस हैं। इस गाने को इसका म्यूजिक कंप्लीट करता है, जिसके पीछे हैं… खय्याम। इस गीत का एक हिस्सा है, ‘इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार, दीवारों-दर को गौर से पहचान लीजिए’… शायद, खय्याम भी दूसरी दुनिया से यही कह रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मोहम्मद ज़हूर हाशमी की, जिनका तखल्लुस ‘खय्याम’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसता है।
Khayyam Death Anniversary
खय्याम बने थे फौजीखय्याम ने जब आसपास, समाज और खुद को समझना शुरू किया तो उनके लिए संगीत (मौसिकी) ही सब कुछ हो गया। 18 फरवरी 1927 को पंजाब में जन्में खय्याम हमेशा से फिल्मों और संगीत के शौकीन रहे। खय्याम की शुरुआती जिंदगी के बारे में ढेर सारी कहानियां हैं। कुछ में उन्हें फौजी बताया जाता है तो कुछ में संगीत का सच्चा साधक। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान खय्याम सेना में भर्ती हो गए और वो सेना में दो साल रहे।
यह भी पढ़ें

देखा बंटवारा, झेली गरीबी, पैसे के लिए बने मकैनिक, लिखने का ऐसा था जुनून की बन गए सबके ‘गुलजार’

इन कहानियों से इतर खय्याम सिर्फ संगीत के थे। एक ऐसे म्यूजिशियन, जो मैजिशियन से किसी मायने में कम नहीं थे। खय्याम ने जब संगीत से प्रेम किया तो खुद उन्हें नहीं पता था कि एक दिन उनका एतबार उन्हें ‘सपनों की दुनिया’ का ‘ध्रुवतारा’ बनाकर दम लेगा।

घरवालों से पड़ती थी डांट

khayyam music director

कई इंटरव्यू में खय्याम ने बताया था कि बचपन में फिल्मों के शौक के चक्कर में घरवालों की डांट भी खानी पड़ती थी। खय्याम ने जब बंबई (अब मुंबई) का रुख किया तो उन्हें खुद से ज्यादा संगीत पर भरोसा था। खय्याम ने बॉलीवुड से पहले मशहूर पंजाबी संगीतकार बाबा चिश्ती से संगीत को समझा और सुरों को धार देने में जुट गए। उन्हें यकीन था कि कुछ होगा, कुछ अच्छा होगा और उनके यकीन ने 1948 में ‘हीर रांझा’ फिल्म के रूप में हकीकत बनकर रुपहले पर्दे पर अवतार लेने में सफलता पाई। इस फिल्म के म्यूजिक से खय्याम हर किसी के दिल में बस गए। हर कोई उनका दीवाना बनता जा रहा था।
यह भी पढ़ें

The Raja Saab Update: प्रभास की ‘द राजा साहब’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार बनी जोड़ी

खय्याम का फिल्म फेयर अवॉर्ड

 लेकिन, खय्याम के लिए फिल्म ‘उमराव जान’ किसी चैलेंज से कम नहीं था। ‘पाकीज़ा’ फिल्म का जादू सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इसके गाने, एक्टिंग से लेकर स्टोरीलाइन तक की फैन फॉलोइंग हर गुज़रते दिन के साथ बढ़ती जा रही थी। कहीं ना कहीं ‘उमराव जान’ भी उसी पृष्ठभूमि की फिल्म थी। खय्याम ने ‘उमराव जान’ के म्यूजिक को तैयार करने से पहले इतिहास पढ़ना शुरू कर दिया। खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और 1981 में रिलीज हुई मुज़फ़्फ़र अली की ‘उमराव जान’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। इस फिल्म के लिए खय्याम को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।
यह भी पढ़ें

OTT Release: ब्लॉकबस्टर मूवी Kalki 2898 AD हिंदी ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म, इस दिन से देख पाएंगे ऑनलाइन

रेखा के बारे में कही ये बात

khayyam music director
लोग खय्याम के फैन होते जा रहे थे। लेकिन, खय्याम ने फिल्म की सफलता का श्रेय सभी को दिया। यहां तक कहा, “रेखा ने मेरे संगीत में जान डाल दी। उनके अभिनय को देखकर लगता है कि रेखा पिछले जन्म में उमराव जान ही थी।”

संगीतकार खय्याम की फिल्में 

खय्याम को हिंदी सिनेमा का ‘कोहिनूर’ कहा जाए तो कम नहीं होगा। खय्याम के संगीत में ऐसा जादू है कि जो भी इसे सुनता है, बस, उसी का होकर रह जाता है। ‘शगुन’, ‘फिर सुबह होगी’, ‘नूरी’, ‘कभी कभी’, ‘रजिया सुल्तान’, ‘उमराव जान’, ‘बाजार’, ‘आखिरी ख़त’, ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में संगीत देकर खय्याम अमर हो गए। उन्हें 2010 में फिल्‍म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, साल 2011 में खय्याम को पद्म भूषण से भी नवाजा गया।
यह भी पढ़ें

‘नागिन’ फेम Nia Sharma को पसंद है ये शादीशुदा एक्टर, लेटेस्ट पोस्ट में शेयर की मन की बात

संगीत की दुनिया के दमदार किरदार खय्याम एक दिलदार इंसान भी थे। अपने 90वें जन्मदिन पर साल 2016 में खय्याम ने 10 करोड़ रुपए दान कर दिए थे। कहा जाता है कि यह रकम उनकी संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा था। ज़िंदगी के आखिरी दौर में खय्याम को कई शारीरिक परेशानियों ने घेर लिया था। उन्हें मुंबई की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 अगस्त 2019 को खय्याम ने आखिरी सांस ली।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सुरों के बादशाह खय्याम फौजी बनते-बनते बन गए संगीतकार, Rekha के बारे में कही थी ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो