scriptMalaika Arora: 50 की मलाइका अरोड़ा ने खास दोस्त के साथ की फोटो शेयर, फुल हुआ कमेंट बॉक्स | Patrika News
बॉलीवुड

Malaika Arora: 50 की मलाइका अरोड़ा ने खास दोस्त के साथ की फोटो शेयर, फुल हुआ कमेंट बॉक्स

5 Photos
5 days ago
1/5
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर कि है। उन्होंने अपनी खास दोस्त को उनके बर्थडे पर विश करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया है। आज करिश्मा कपूर का जन्मदिन हैं मलाइका और करिश्मा आपस में एक खास बॉन्ड शेयर करती है। उनके 50वें जन्मदिन पर मलाइका ने कुछ बेहद खूबसूर तस्वीरें पोस्ट की है।
2/5
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने गर्ल्स गैंग के साथ स्पॉट की जाती है। वह अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करती और फोटो क्लिक करवाती दिखती है ऐसे में करिश्मा कपूर के बर्थडे पर उन्होंन ये फोटो शेयर की है।
3/5
इन फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, हम तुमसे बेहद प्यार करते हैं।" इस फोटो में देखा जा सकता है। करिश्मा कपूर ने इसमें पिंक कलर की स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहना हुआ है। वहीं, मलाइका इसमें सफेद स्वैटर और ग्रीन स्कर्ट में बेहद प्यारी लग रही है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी दिखाई दे रही हैं।
4/5
मलाइका ने करिश्मा कपूर के साथ इस फोटो को भी शेयर किया है। इसमें सभी बेहद स्मार्ट नजर आ रही है। करीना कपूर से लेकर अमृता अरोड़ा तक अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है।
5/5
मलाइका अरोड़ा का हाल ही में अर्जुन कपूर से बेकअप हुआ है। उसके बाद भी उनकी इन सभी दोस्तों ने एक्ट्रेस का साथ नहीं छोड़़ा और उनके हमेशा सपोर्ट किया। इस फोटो में चारों दोस्तों की केमिस्ट्री कैसी है वो देखी जा सकती है।
newsletter

Priyanka Dagar

प्रियंका डागर 6 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। पत्रिका डिजिटल के एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.