bell-icon-header
बॉलीवुड

क्या अर्जुन कपूर ने पूरा नहीं किया वादा? मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखी ये बात

Malaika Arora: लगता है मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड को भुला नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में इसका हिंट दिया है।

मुंबईSep 08, 2024 / 12:06 pm

Jaiprakash Gupta

Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कहलाती हैं मलाइका अरोड़ा। उनकी फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं। मगर इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए कम पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने एक पोस्ट किया है। उनकी ये पोस्ट अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा इन्हें करती हैं इंस्टा पर Stalk, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद ऐसा हुआ हाल!

दरअसल, बीते कुछ समय से ये खबरें आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अलग हो चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की है। इससे लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर से धोखा मिला है।
यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा को अरबाज से हुआ था लव एट फर्स्ट साइट, एक सीक्रेट अफेयर बना तलाक की वजह?

मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘स्कॉर्पियन यानी वृश्चिक राशि वाले तब गुस्सा हो जाते हैं जब लोग बहुत ज्यादा वादा करते हैं और कम ही पूरे कर पाते हैं। जबकि आप चुप रह सकते थे।’
malaika arora
यह भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद ऐसे वक्त गुजार रही हैं Natasa Stankovic, 20 सेकंड का वीडियो वायरल

इस स्टोरी को देखने के बाद लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका ने ये अर्जुन कपूर के लिए ही शेयर की है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हुआ है या नहीं ये किसी को पता नहीं है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुई है। मगर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर ने ही शायद उन्हें धोखा दिया है। इसलिए ये स्टोरी भी अब इंस्टाग्राम पर वायरल है। 
यह भी पढ़ें

सुहाना खान का रिश्ता हुआ पक्का! ये एक्टर बनेगा शाहरुख खान का दामाद

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर कई सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने जनता से कभी अपना रिश्ता नहीं छुपाया। हमेशा दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे। मगर 2-3 महीने से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / क्या अर्जुन कपूर ने पूरा नहीं किया वादा? मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखी ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.